HP Panchayat Election 2021: पंचायत चुनाव में यहां पांच सगे भाइयों ने ठोकी ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में प्रतिनिधि बनने के लिए हर कोई लालायित है। चुना मैदान में कहीं बाप को बेटा कड़ी चुनौती दे रहा है तो कहीं चाचा-भतीजे के बीच टक्कर है। एक ही परिवार के पांच-पांच भाई भी चुनावी रण में ताल ठोक चुके हैं। कांगड़ा जिले के भवारना ब्लॉक की मैंझा पंचायत में बाप और बेटा पंचायत प्रधान पद के लिए आमने-सामने हैं। एक-दूसरे को टक्कर देेने के लिए प्रचार में डट गए हैं। लोगों में इस बात की खूब चर्चा है। हालांकि, अभी तक छह जनवरी को बाप बेटे में अपना नाम वापस लेता है या नहीं, यह उस दिन ही पता चलेगा। ऊना की लोअर बढेड़ा पंचायत में प्रधान पद के लिए चाचा-भतीजा मैदान में हैं।
कांगड़ा जिले के फतेहपुर विकास खंड की कुड़ल (जखबड़) पंचायत में पांच सगे भाइयों ने प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है।जानकारी के अनुसार प्रधान पद के लिए सबसे बड़े भाई विनोद सिंह ने नामांकन पत्र भरा है। उपप्रधान पद के लिए दो भाइयों मलकीत सिंह और केवल सिंह ने ताल ठोकी है। इसके अलावा वार्ड सदस्य के लिए भी दो भाइयों बलवीर सिंह और कुलदीप सिंह ने परचा भरा है। इन पांच भाइयों में से केवल सिंह पूर्व में बीडीसी सदस्य रह चुके हैं, जबकि छठे भाई सुरेश कुमार को वर्ष 2015 में प्रधान पद के चुनाव में हार नसीब हुई थी।
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के किए कोरोना टेस्ट
उधर, हमीरपुर जिले की नगर पचांयत भोटा के पीएचसी अस्पताल में सोमवार को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों अन्य लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। इस दौरान 19 प्रत्याशियों व 16 अन्य लोगों के टेस्ट किए गए। इस दौरान एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं सभी 19 प्रत्याशियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। प्रशासन ने निर्देश दिए है कि नगर पंचायत व पंचायत के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को हर हाल में अपना कोरोना टेस्ट करवाना ही होगा।
महिला चिकित्सक का मतदाता सूची में नाम नहीं, बीडीसी का नामांकन रद्द
वहीं हमीरपुर जिले में पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ रहीं एक महिला का मतदाता सूची में नाम न होने के कारण नामांकन रद्द हो गया। डॉ. नीलम शर्मा (47) पेशे से डॉक्टर हैं और समाजसेवा के जज्बे को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत चुनावों में मैदान में आई थीं लेकिन सोमवार को नामांकन की छंटनी के दौरान उनका नामांकन रद्द हो गया।