{"_id":"600ac8ba8ebc3e30b80b35d9","slug":"panchayat-election-news-asha-worker-reshma-of-elected-bdc-member-from-palchan-panchayat-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्कर रेशमा बनीं बीडीसी सदस्य, स्वास्थ्य के साथ पंचायती राज में भी देंगी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्कर रेशमा बनीं बीडीसी सदस्य, स्वास्थ्य के साथ पंचायती राज में भी देंगी सेवाएं
Fri, 22 Jan 2021 06:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
आशा वर्कर रेशमा देवी बीडीसी सदस्य निर्वाचित।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रे से सटी नग्गर विकास खंड की पलचान पंचायत से आशा वर्कर रेशमा देवी बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनूप जोशी को 180 मतों से हराया। रेशमा अब स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पंचायतीराज का कार्य भी देखेंगी। पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित होने पर रेशमा ने कहा कि आशा वर्कर के तौर पर कार्य करते हुए वह पंचायत की समस्याओं से पूरी तरह से अवगत हैं।
विज्ञापन
पर्यटन स्थल मनाली में पर्यटकों का हर वर्ष मेला लगता है। इसलिए सफाई की उचित व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पंचायतों में हर वार्ड की समस्या को भी सरकार और प्रशासन के सामने रखा जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन