फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayat Election Himachal News: around 55 lakh voters will elect mini parliament

पंचायत चुनाव: हिमाचल में करीब 55 लाख मतदाता चुनेंगे मिनी संसद

Fri, 08 Jan 2021 10:40 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Jan 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election Himachal News: around 55 lakh voters will elect mini parliament
पंचायत चुनाव हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव लड़ रहे 89,851 प्रत्याशियों का भविष्य 54 लाख 32 हजार 863 मतदाता तय करेंगे। राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 27 लाख 34 हजार 154 पुरुष और 26 लाख 98 हजार 709 महिला मतदाता मिनी संसद चुनेंगे। प्रदेश की 3615 पंचायतों में 17, 19 और 21 जनवरी को तीन चरणों में मतदान होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों का चुनाव भी हो रहा है। 

विज्ञापन


आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस बार 42 फीसदी महिला मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगी। पंचायतीराज संस्थाओं की 25 फीसदी सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं। प्रदेश की पंचायतों में कुल 21384 वार्ड सदस्य चुने जाने हैं। पंचायत समिति के 1792 और जिला परिषद के 249 वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होना है। प्रदेश में इस बार पंचायतों की संख्या 3226 से बढ़कर 3615 हो गई हैं। कुल 3615 प्रधान और इतने ही उप प्रधान भी चुने जाने हैं। 
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार जिलावार वोटरों की संख्या
जिला                   वोटर
बिलासपुर        316365
चंबा                401974
हमीरपुर           385309
कांगड़ा           1286448
किन्नौर               57959
कुल्लू               328036
लाहौल स्पीति      26056
मंडी                822067
शिमला           613759
सिरमौर           378170
सोलन             401119
ऊना              41038

50 शहरी निकायों के चुनाव के लिए अब बने 500 पोलिंग बूथ

प्रदेश के 50 शहरी निकायों के चुनाव के लिए अब 500 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। अभी तक इन बूथों की संख्या 462 तक सीमित थी। जितने पोलिंग बूथ बनेंगे, उतनी ही इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की व्यवस्था की गई है। इतनी ही ईवीएम स्टैंड बाई  भी रखी जा रही हैं ताकि मतदान के समय कोई दिक्कत न आए। शहरी निकायों में कुछ वार्ड काफी बड़े हैं। इस कारण से वहां दो बूथ बनाने पड़े हैं। मतदान से पहले कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सेनीटाइज करना अनिवार्य है। 

हिमाचल चुनाव आयोग राज्य के पचास शहरी निकायों जिनमें 29 नगर परिषद  और 21 नगर पंचायतों के वार्ड सदस्यों का चुनाव होना है। शहरी निकाय चुनाव के लिए 10 जनवरी की सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान का समय तय कर रखा है। शाम चार बजे के बाद आम वोटरों का मतदान खत्म होने के बाद आयोग ने  कोरोना संक्रमित और होम क्वारंटीन वोटरों के लिए वोट डालने के वास्ते एक घंटे का समय निर्धारित रखा है। 

राज्य चुनाव आयोग ने जिला के चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह मतगणना के लिए कितनी टेबल लगाना चाहते हैं। इस दौरान कितने कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएं, यह फैसला लेने के लिए वह स्वतंत्र हैं। राज्य चुनाव आयोग के  चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव के लिए पांच सौ बूथ बने हैं। मतगणना के लिए लिए कितनी मेज लगानी है और कितने कर्मचारी लगाने हैं, यह जिला अधिकारी तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed