फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayat Election Himachal: Candidates desirous of becoming pradhan got only their vote

पंचायत चुनाव हिमाचल: प्रधान बनने की चाह में उतरे प्रत्याशी को नसीब हुआ सिर्फ अपना वोट

Wed, 20 Jan 2021 08:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Jan 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Election Himachal: Candidates desirous of becoming pradhan got only their vote
पंचायत चुनाव हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

पंचायत प्रधान की चाह लिए चुनावी रण में उतरे एक प्रत्याशी को महज अपना ही वोट नसीब हुआ। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिलेकी गुवाड़ पंचायत से चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी का एकमात्र मत मिलने पर  अब भले ही प्रचार-प्रसार न करने के तर्क भी सुनने को सामने आ रहे हैं। लेकिन, पंचायत चुनावों में केवल मात्र अपना ही वोट अपने हिस्से आने के इसकी खूब चर्चा हो रही है। पंचायत में 10 उम्मीदवार मैदान में थे, इसमें 279 मत हासिल कर अजय सिंह ने जीत दर्ज की है।  गुवाड़ पंचायत से प्रधान बनने की चाह के लिए चमन सिंह मैदान उतरे थे।

विज्ञापन


पंचायत से करीब 10 उम्मीदवार प्रधान पद के लिए मैदान में थे। लेकिन जब पंचायत का चुनाव परिणाम आया तो प्रत्याशी भी स्तब्ध रह गया कि उसे अपने सिवा परिवार का भी वोट नहीं मिला है। हालांकि प्रत्याशियों ने जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। इसमें पोस्टर वार, सोशल मीडिया, गीत-संगीत, विकास संबंधी दावे, डोर टू डोर प्रचार-प्रचार अभियान शामिल रहा। हर प्रत्याशी किसी भी सूरत में चुनावी रण में हार का सामना नहीं देखना चाह रहा था। बावजूद इसके दस प्रत्याशियों में शामिल चमन सिंह को एक ही वोट मिला है, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


उधर, हाई प्रोफाइल प्रचार के बावजूद पंचायत चुनाव में जहां कई उम्मीदवार हार गए, वहीं बिना प्रचार किए एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने प्रधान पद का चुनाव जीत लिया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला ब्लॉक की शीला-भटेहड़ पंचायत में प्रधान पद की उम्मीदवार सुमन बाला कोरोना संक्रमित होने के कारण घर-घर जाकर प्रचार नहीं कर पाई थीं, लेकिन जब परिणाम आया तो जीत का सेहरा उनके सिर सज चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सुमन के लिए उनके पति ने जरूर लोगों से वोट मांगे थे। अन्य उम्मीदवारों की तरह सुमन खुद प्रचार के लिए नहीं जा सकी थीं। शीला-भटेहड़ पंचायत में मंगलवार को 87.4 प्रतिशत मतदान हुआ था और 873 लोगों ने वोट डाला था। इनमें सुमन बाला ने 873 में से 347 वोट लेकर दूसरी प्रत्याशी को 92 मतों से हराया है। सुमन बाला ने पंचायत की जनता और पति का जीत का सेहरा बांधने के लिए धन्यवाद किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed