फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   panchayat election: Election personnel made hostage after decided winner twice by slip, winners certificates issued to both condidate in kangra

पर्ची से दो बार फैसले के बाद बंधक बना लिए चुनाव कर्मी, दोनों को जारी कर दिए विजेता के प्रमाणपत्र

Wed, 20 Jan 2021 10:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Jan 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
panchayat election: Election personnel made hostage after decided winner twice by slip, winners certificates issued to both condidate in kangra
दोनों को जारी किए विजेता प्रमाणपत्र - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा विकास खंड की बसंतपुर पंचायत में प्रधान पद की मतगणना के दौरान मत बराबर रहने पर दो बार पर्ची डाली गई, लेकिन प्रत्याशी के न मानने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को सारी रात पंचायतघर में रखा और खिलाफ नारेबाजी करते रहे। सरकारी वाहनों के टायरों की हवा निकाल दी गई। बसंतपुर पंचायत में मंगलवार रात को प्रधान पद के लिए मतगणना चल रही थी। दोनों प्रत्याशियों के मत बराबर रहे। एआरओ ने पर्ची डालकर प्रत्याशी सिद्धांत मन्हास को विजेता घोषित किया। दूसरे पक्ष ने इसे मानने से इंकार कर दिया। माहौल बिगड़ता देख उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम, बीडीओ कर्म सिंह नरयाल और इंदौरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत करवाया।

विज्ञापन


एआरओ ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एक बार फिर दोनों पक्षों की सहमति से लिखित में दस्तावेज बनाते हुए टॉस करते हुए पर्ची डाली। फिर से प्रत्याशी सिद्धांत मन्हास की पर्ची निकली। इसके बाद विजयी प्रत्याशी को आरओ ने प्रमाणपत्र जारी कर दिया। इसके बाद विजयी उम्मीदवार घर लौट गए, लेकिन प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सारी रात पंचायतघर में घेरे रखा। प्रशासन ने सारी रात चले ड्रामे के बाद बुधवार सुबह हारे हुए प्रत्याशी कुलदीप कुमार को विजयी घोषित कर दिया और प्रमाण पत्र जारी कर दिया। इसके बाद पंचायत घर से निकले।अब दोनों पक्ष अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। सिद्धांत मन्हास ने सैकड़ों समर्थकों के साथ एसडीएम इंदौरा कार्यालय में जाकर न्याय की मांग की। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने बताया कि कानून व्यवस्था का जायजा लेने गए थे। जहां तक चुनाव प्रक्रिया का सवाल है, उसकी पूरी जिम्मेदारी चुनाव करवा रहे एआरओ और आरओ की बनती है। दोनों प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। एआरओ की रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ इंदौरा कर्म सिंह नरयाल ने बताया कि माहौल बिगड़ता देख रात भर पंचायत घर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डटे रहे। किसी तरह से हल निकालने की कोशिश की गई, लेकिन प्रशासन किसी भी नतीजे तक प्रशासन नहीं पहुंच पाया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।


  जिलाधीश कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि इंदौरा बीडीओ कार्यालय से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। उसके बाद मिले निर्देशों के अनुसार आगामी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed