{"_id":"5fdf3440853d0f3cf432eadf","slug":"panchayat-chunav-himachal-pradesh-responsibility-given-to-four-cabinet-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए चार मंत्रियों को खास जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए चार मंत्रियों को खास जिम्मेदारी
Mon, 21 Dec 2020 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने पंचायत चुनाव को लेकर मंत्रियों को खास जिम्मेदारी दी है। यह जिम्मा चार संसदीय क्षेत्रों में चार मंत्रियों को दिया गया है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में राकेश पठानिया, मंडी में महेंद्र सिंह ठाकुर, शिमला में डॉ. राजीव सैजल और हमीरपुर में बिक्रम ठाकुर कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
इन्हें पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के अलावा नगर पंचायतों और नगर परिषदों में भाजपा के प्रचार पर खास नजर रखने को कहा गया है। नए नगर निगमों सोलन, पालमपुर और मंडी के अलावा धर्मशाला नगर निगम के चुनाव पर भी इनकी नजर रहेगी। जिला परिषदों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी तय करने में इनकी खास भूमिका होगी।
विज्ञापन
जिताऊ प्रत्याशियों को हरी झंडी देने के अलावा अगर कहीं एक से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं तो उन्हें बैठाने का भी काम करेंगे। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों भाजपा की एक बैठक में इन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। जल्द अन्य मंत्रियों और नेताओं की भूमिका भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
वार्डवार प्रभारियों की नियुक्ति शुरू
भाजपा ने वार्डवार प्रभारियों की नियुक्ति भी शुरू कर दी है। शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र के देवरीघाट और केलवी वार्ड की जिम्मेदारी जिला सचिव महेंद्र कालटा और जिला अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री रमेश कमल को पंचायतीराज चुनाव के लिए जिला परिषद वार्ड केलवी और जिला किसान मोर्चा महामंत्री महेंद्र खाची को जिला परिषद वार्ड देवरीघाट का प्रभारी नियुक्त किया है।
वार्ड से जिला परिषद चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को शाम पांच बजे तक भाजपा प्रभारी के व्हाट्सएप नंबर पर आवेदन भेजने को कहा गया है। ऐसा अन्य जगहों पर भी हो रहा है।