{"_id":"5feb223a5572f0248f4315a8","slug":"panchayat-chunav-himachal-pradesh-2020-chittkul-panchayat-pratinidhi-electrd-unopposed-in-kinnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से सटे देश के आखिरी गांव में निर्विरोध चुने पंचायत, बीडीसी सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से सटे देश के आखिरी गांव में निर्विरोध चुने पंचायत, बीडीसी सदस्य
Tue, 29 Dec 2020 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 29 Dec 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन सीमा से सटी भारत की आखिरी पंचायत छितकुल में भी सभी जनप्रतिनिधियों और बीडीसी सदस्य का निर्विरोध चयन किया गया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने बैठक कर सर्वसम्मति बनाने का निर्णय लिया। बैठक में चर्चा के बाद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सुभाष नेगी को प्रधान, राजेश नेगी को उपप्रधान और रजनीश नेगी को बीडीसी सदस्य चुना। पंचायत सदस्यों में वार्ड नंबर एक से दीपा नेगी, वार्ड नंबर दो से बच्चन देवी, वार्ड नंबर तीन से राजकुमारी, वार्ड नंबर चार से गंगा प्रसाद और वार्ड नंबर पांच से संजय कुमार नेगी को चुना गया।
विज्ञापन
निवर्तमान प्रधान राजकुमारी ने बताया कि इस बार छितकुल गांव के लोगों ने एकजुट होकर जनप्रतिनिधियों और बीडीसी सदस्य को निर्विरोध चुना है। कहा कि छितकुल गांव में बीएसएनएल ने 4जी की सुविधा देने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने पूरे गांव की ओर से बीएसएनएल का आभार जताया है। यांगपा पंचायत में भी ग्रामीणों ने सर्वसहमति से निर्विरोध पंचायत का गठन किया है। इसमें प्रधान कृष्णा नेगी, उपप्रधान यशपाल और सदस्यों में सुजाता, भारती, उपदेश, लक्ष्मी और भीषम सिंह को चुना गया है।
विज्ञापन