{"_id":"642996431cf3f922ed05d707","slug":"panchayat-by-elections-dates-declared-in-himachal-pradesh-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchayat By Elections: हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव की तिथियां घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat By Elections: हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव की तिथियां घोषित
Sun, 02 Apr 2023 08:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Apr 2023 08:21 PM IST
सार
नामांकनपत्र 13, 17 और 18 अप्रैल की सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक भरे जा सकेंगे। नामांकनपत्रों की छंटनी 19 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य चुनाव आयोग ने हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के 220 विभिन्न पदों के लिए उपचुनाव की तिथियां घोषित कर दी हैं। पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के पदों का उपचुनाव लड़ने को 13, 17 और 18 अप्रैल को नामांकन पत्र भरे जाएंगे और 2 मई को मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित होंगे।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उपचुनाव के लिए नामांकनपत्र 13, 17 और 18 अप्रैल की सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक भरे जा सकेंगे। नामांकनपत्रों की छंटनी 19 अप्रैल को होगी। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों की सूची 21 अप्रैल को लगाई जाएगी और उनको चुनाव चिह्न भी जारी होंगे।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों की सूची 13 अप्रैल को जारी की जाएगी। मतदान 2 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक होंगे। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव नतीजे पंचायत मुख्यालय में मतदान के तुरंत बाद घोषित किए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव नतीजे संबंधित ब्लाॅक मुख्यालय में 4 मई को घोषित होंगे। इन ब्लाॅकों में मतगणना 4 मई की सुबह 9 बजे आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन