फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Palampur's young mountaineer died after falling in Himbari, Kullu

Kullu: कुल्लू के हिम्बरी में पालमपुर के युवा पर्वतारोही की गिरने से मौत

Sat, 10 Dec 2022 07:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Dec 2022 07:47 PM IST
सार

हिम्बरी से टॉप तक करीब छह से सात घंटे का सफर है। ऐसे में मृतक पर्वतारोही सुरेश का दूसरा साथी बड़ी मुश्किल से चलकर हिम्बरी गांव पहुंचा और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दूसरे पर्वतारोही को ढूंढने की कोशिश करने के साथ ही जिला प्रशासन को सूचित किया।

विज्ञापन
Palampur's young mountaineer died after falling in Himbari, Kullu
पर्वतारोही की गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की ऊझी घाटी में फोजल क्षेत्र के हिम्बरी टॉप में पालमपुर के एक पर्वतारोही की गिरने से मौत हो गई है, जबकि दूसरा सुरक्षित है। दोनों पर्वतारोही 7 दिसंबर को हिम्बरी के लिए निकले थे। लेकिन टॉप पर कहीं बर्फ भी थी। इस बीच पहाड़ी से एक युवा ट्रैकर गिर गया। अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। पिछले दिनों भी मनाली की फ्रेंडशिप पीक से लापता पर्वतारोही का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।  हिम्बरी से टॉप तक करीब छह से सात घंटे का सफर है। ऐसे में मृतक पर्वतारोही सुरेश का दूसरा साथी बड़ी मुश्किल से चलकर हिम्बरी गांव पहुंचा और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दूसरे पर्वतारोही को ढूंढने की कोशिश करने के साथ ही जिला प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन ने पर्वतारोही की तलाश के लिए पर्वतारोहण संस्थान मनाली से संपर्क साधा।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद गुुरुवार को पर्वतारोहण संस्थान की एक रेस्क्यू टीम होमगार्ड जवान और चार स्थानीय लोगों के साथ हिम्बरी टॉप के लिए निकल पड़ी, लेकिन रास्ता लंबा होने के चलते 11 सदस्यीय टीम को जंगल में ही रात बितानी पड़ी। अगली सुबह शुक्रवार को भी एक अन्य टीम रवाना हुई। इस टीम की ओर से जंगल में रात बिताने वाली टीम के लिए खाना आदि ले जाया गया। दिनभर के ऑपरेशन के बाद शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे मृतक पर्वतारोही को हिम्बरी गांव में पहुंचाया गया और शव को पुलिस को सौंपा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि हिम्बरी से गिरकर मरने वाले पर्वतारोही के शव को निकाल लिया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि हिम्बरी टॉप पर ट्रैकिंग के लिए निकले सुरेश कुमार (34) पुत्र गंगाराम निवासी नगरी, पालमपुर जिला कांगड़ा की मौत हो गई है। उसका दोस्त पिंकू पुत्र सुरेश निवासी गांव मंढेर, बैजनाथ, जिला कांगड़ा सुरक्षित है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed