फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pakistan currency ten rupee note found in nankhari rampur himachal pradesh

Shimla News: ननखड़ी के टिक्करी गांव में खेत में गुब्बारे में मिले पाकिस्तानी नोट , पुलिस जांच में जुटी

Sat, 28 Jan 2023 05:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Jan 2023 05:23 PM IST
सार

ओम प्रकाश ने बताया कि वह अपनी माता के साथ खेत में बैठकर खाना खा रहे थे तो एक फटे हुए छोटे गुब्बारे में 10 रुपये का पाकिस्तान करेंसी का नोट देखा।

विज्ञापन
pakistan currency ten rupee note found in nankhari rampur himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमंडल की ननखड़ी तहसील के टिक्करी गांव में एक व्यक्ति के खेत में फटे हुए गुब्बारे में पाकिस्तान के नोट मिले हैं। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने नोट कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम को नीरथ पंचायत के उपप्रधान प्रेम चौहान ने पुलिस थाना ननखड़ी को फोन पर सूचना दी कि टिक्करी गांव के साथ खेत में गुब्बारों के साथ पाकिस्तानी नोट मिले हैं।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस थाना ननखड़ी से टीम मौके पर पहुंची। मौके पर स्थानीय निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि वह अपनी माता के साथ खेत में बैठकर खाना खा रहे थे तो एक फटे हुए छोटे गुब्बारे में 10 रुपये का पाकिस्तान करेंसी का नोट देखा। इसकी सूचना पंचायत उपप्रधान को दी। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed