फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Oxygen plant starts in Shimla's zonal hospital DDU, will work 24 hours

शिमला के जोनल अस्पताल डीडीयू में ऑक्सीजन प्लांट शुरू, 24 घंटे करेगा काम

Sat, 01 May 2021 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 May 2021 08:09 PM IST
सार

अस्पताल में यह प्लांट 24 घंटे काम करेगा जिससे रोजाना 4,32,000 लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी। इस प्लांट उद्घाटन शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया। 

विज्ञापन
Oxygen plant starts in Shimla's zonal hospital DDU, will work 24 hours
मंत्री सुरेश भारद्घाज ने डीडीयू में ऑक्सीजन प्लांट शुरू किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से अब नहीं जूझना पड़ेगा। अस्पताल में शनिवार को ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया। अस्पताल में दाखिल कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अब प्लांट से जुड़ी पाइप लाइन से ऑक्सीजन की सप्लाई मिलेगी। अस्पताल में यह प्लांट 24 घंटे काम करेगा जिससे रोजाना 4,32,000 लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी। इस प्लांट उद्घाटन शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऑक्सीजन की खपत बढ़ेगी। इसलिए बीते वर्ष महामारी के दौर को देखते हुए केंद्र सरकार ने डीडीयू अस्पताल में प्लांट लगाने को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन


अभी तक सिलेंडर मंडी से भरकर लाने पड़ते थे जिसमें समय लग जाता था। उन्होंने प्लांट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और यूनियन हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन का धन्यवाद भी किया। बताया कि जब अस्पताल नॉन कोविड बन जाएगा तब भी इस प्लांट का मरीजों को फायदा मिलेगा। हालांकि इस प्लांट से सिलिंडर भरकर दूसरे अस्पतालों को नहीं भेजे जा सकेंगे। इस अवसर पर डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र मोक्टा ने बताया कि शिमला के अलावा अन्य जिलों से आने वाले कोविड पॉजिटिव मरीजों को ऑक्सीजन की किसी भी तरह की कमी अब अस्पताल में पेश नहीं आएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा, जिला निगरानी ऑफिसर डॉ. राकेश भारद्वाज और डॉ. राजेश राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंत्री ने दिखाई तत्परता एक घंटे में कर दिया उद्घाटन 
जोनल अस्पताल डीडीयू का प्लांट तैयार हो चुका था लेकिन कोरोना के चलते इंजीनियरों के न पहुंचने से इसके सैंपल नहीं लिए थे। कुछ दिन पहले ही सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे थे। शनिवार शाम चार बजे इनकी रिपोर्ट आई और 5:30 बजे के करीब शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ कर दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल खुश किस्मत है कि मौजूदा समय में 21 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खपत हो रही है जबकि हिमाचल के पास 65 मीट्रिक टन ऑक्सीजन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर शिमला में भी जल्द मिलेगी सुविधा 
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिमला के अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम करने के लिए रोहड़ू और रामपुर में भी आक्सीजन का प्रबंध किया जा रहा है। इसी तरह के प्लांट ऊपरी क्षेत्रों में स्थापित होंगे। इससे कोविड मरीजों के साथ अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को आक्सीजन की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed