फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Outsourced workers demanded guarantee from Sukhu government of not being fired from job, took out rally

Shimla News: आउटसोर्स कर्मियों ने सुक्खू सरकार से मांगी नौकरी से नहीं निकालने की गारंटी, निकाली रैली

Fri, 01 Sep 2023 10:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Sep 2023 10:12 PM IST
सार

आउटसोर्स कर्मियों ने सुक्खू सरकार से नौकरी से न निकालने की गारंटी मांगी है। शुक्रवार करीब 10:00 बजे कर्मचारी टॉलैंड में एकत्र हुए। यहां से रैली निकालते हुए इन्होंने सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Outsourced workers demanded guarantee from Sukhu government of not being fired from job, took out rally
आउटसोर्स कर्मियों ने निकाली रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में विभिन्न विभागों में रखे आउटसोर्स कर्मियों ने सुक्खू सरकार से नौकरी से न निकालने की गारंटी मांगी है। शुक्रवार करीब 10:00 बजे कर्मचारी टॉलैंड में एकत्र हुए। यहां से रैली निकालते हुए इन्होंने सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने कहा कि उनका कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था, लेकिन सरकार की ओर से जारी आदेशों में एक लाइन और जोड़ी गई है, इसमें कहा गया है कि इस तिथि के बाद इन्हें रिलीव ऑर्डर भी जारी किए जाएंगे। कोरोना काल में 1,844 कोरोना वॉरियर ने जान जोखिम में डालकर हिमाचल के अस्पतालों में सेवाएं दी हैं। शुक्रवार को बारिश के दौरान कोरोना वॉरियर्स प्रदर्शन में डटे रहे। अध्यक्ष अंजली भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार से सेवा विस्तार की मांग की गई है।

विज्ञापन


बीते दिनों सुक्खू सरकार ने कोविड वॉरियर्स को 30 सितंबर तक सेवा विस्तार देते के साथ सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए है। इसको लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार की 10 गारंटियों को याद कराते हुए सेवा विस्तार की गारंटी की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उन्हें सेवा विस्तार देकर पॉलिसी बनाएगी। वहीं एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील राव ने कहा कि कोरोना के मुश्किल समय में उन्होंने सेवाएं दी है जब ज्यादातर लोगों में डर का माहौल था। पिछले करीब 3 महीने से उन्हें वेतन भी नहीं मिला है, अब नौकरी की उम्मीद भी नहीं लग रही है। सलाहकार रूचि और हेमा ने बताया कि हिमाचल के दूर दराज से कोरोना वॉरियर अपनी मांगों को लेकर सचिवालय पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद ही प्रदर्शन स्थगित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed