फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Outsourced vocational training providers will get 20 days paid leave

Shimla News: आउटसोर्स व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं को मिलेगा 20 दिन का सवैतनिक अवकाश

Wed, 21 Jun 2023 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jun 2023 06:35 PM IST
सार

 राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे (नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क) के तहत कार्य कर रहे आउटसोर्स व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं को 20 दिन का सवैतनिक अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Outsourced vocational training providers will get 20 days paid leave
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न स्कूलों में राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे (नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क) के तहत कार्य कर रहे आउटसोर्स व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं को 20 दिन का सवैतनिक अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बुधवार को प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हाेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हाल ही में आउटसोर्स व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को लेकर उनसे चर्चा की थी। सरकार ने इन प्रशिक्षकों को राहत प्रदान करने की दिशा में तेजी से कार्रवाई की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघ की एक मांग पूरी करते हुए सरकार ने उन्हें 20 दिन के सवैतनिक अवकाश प्रदान करने की अधिसूचना जारी कर दी है। उन्हें ‘ऑन जॉब ट्रेनिंग’ से पहले अथवा बाद में इन 20 दिन के अवकाश का लाभ उठाने का विकल्प दिया गया है। हालांकि शेष अवकाश अवधि के दौरान व्यावसायिक प्रशिक्षकों को या तो ‘ऑन जॉब ट्रेनिंग’ करनी होती है या अन्य आवश्यक कार्य करने के लिए स्कूलों में उपस्थित रहना होता है। व्यावसायिक प्रशिक्षकों को देय अवकाश की अन्य पात्रता अप्रभावित रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ की अन्य मांगों पर भी सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है और उचित निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed