फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Health equipment ordered online when parcel was opened it was found to be Rin soap

Himachal Pradesh: ऑनलाइन मंगवाए स्वास्थ्य उपकरण, पार्सल खोलकर देखा तो निकला रिन साबुन; यहां का है मामला

Fri, 07 Feb 2025 04:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2025 04:11 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कारोबारी मनोज के साथ 4 हजार रुपये की ठगी हुई है। कारोबारी ने स्वास्थ्य संबंधी उपकरण सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये आर्डर किए थे। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Health equipment ordered online when parcel was opened it was found to be Rin soap
पार्सल में निकला रिन साबुन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला में एक पर्यटन कारोबारी को सोशल मीडिया साइट से शॉपिंग करना महंगा पड़ा। कारोबारी मनोज के साथ 4 हजार रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। यह मामला शहर के लोअर बाजार क्षेत्र का है।
विज्ञापन


कारोबारी ने स्वास्थ्य संबंधी उपकरण सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये आर्डर किए थे। इसमें ऑक्सीमीटर, ब्लड प्रेशर और नब्ज मापने की मशीन शामिल थीं। इस बीच कारोबारी उपचार करवाने चंडीगढ़ चले गए। बीते दिन कारोबारी को फोन पर सूचना मिली कि आपका पार्सल आया है। कारोबारी ने कुरिअर बॉय को फोनकर पार्सल को दुकान पर मजदूर के पास छोड़ने को कहा। इसकी एवज में कारोबारी ने 4,038 रुपये का भुगतान किया। अगले दिन कारोबारी ने अपने मजदूर को पार्सल खोलने को कहा तो वह देखकर चकित रह गया। पार्सल के अंदर रिन साबुन की दो टिकिया निकलीं।
विज्ञापन


मजदूर ने तुरंत इसकी सूचना कारोबारी को दी। इसके बाद कारोबारी ने संबंधित कंपनी को इस बाबत फोन करना चाहा तो फोन नहीं लगा। बार-बार कोशिश करने के बावजूद भी पार्सल कंपनी से संपर्क नहीं हो रहा है। पीड़ित मनोज ने बताया कि फेसबुक पर ऑक्सीमीटर, ब्लड प्रेशर और नब्ज मापने की मशीन की सेल लगी थी, वह भी झांसे में फंस गए और ऑनलाइन आर्डर कर दिया। अब कंपनी से संपर्क नहीं हो रहा है। उन्होंने लोगों से भी फेसबुक पर अनजाने लिंक से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर ऑनलाइन एप से ना करें खरीदारी
साइबर विशेषज्ञ के मुताबिक ऑनलाइन एप से खरीदारी करते वक्त बहुत बार लोगों को होमपेज पर कुछ ऐसे कपड़े नजर आते हैं कि क्लिक करने मजबूर हो जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है कि लोग क्लिक करें। गलत एप से सामान मंगाने पर घटिया प्रोडक्ट आता है और बहुत बार पैसे ले लिए जाते हैं और सामान नहीं दिया जाता है। ईमेल और एसएमएस के जरिये बहुत बार हमें मैसेज आते हैं, इन मैसेज में अलग-अलग तरह के झूठे दावे किए जाते हैं। सामान हमेशा सही एप के जरिये ही मंगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed