फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   OPS: Employees' contribution will be deposited in different accounts, now the confusion is over

OPS in Himachal: अलग-अलग खातों में जमा होगा कर्मियों का अंशदान, असमंजस खत्म

Sun, 30 Jul 2023 12:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Jul 2023 12:43 PM IST
सार

पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के तहत लाए गए कर्मचारियों का असमंजस अब खत्म हो गया है। 
इन कर्मचारियों का सरकारी अंशदान अलग-अलग खातों में जमा होगा। 

विज्ञापन
OPS: Employees' contribution will be deposited in different accounts, now the confusion is over
पुरानी पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के तहत लाए गए कर्मचारियों का असमंजस अब खत्म हो गया है।  इन कर्मचारियों का सरकारी अंशदान अलग-अलग खातों में जमा होगा। प्रधान सचिव वित्त मनीष गर्ग ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को एक पत्र भेजा है। राज्य में ओपीएस को लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके लिए कर्मचारियों को सरकारी अंशदान और इसका लाभांश प्रदेश सरकार के पास वापस जमा करने की शर्त रखी गई है, लेकिन इसे कहां जमा किया जाना है, इस बारे में स्थिति साफ नहीं थी। अब इसे स्पष्ट कर दिया गया है। इसके लिए कोषागारों में अलग-अलग हेड तय किए जा चुके हैं। इनमें सरकारी अंशदान के तहत भी अलग-अलग तरह के बजट के लिए भिन्न-भिन्न हेड तय किए गए हैं। ऐसा ही लाभांश का बजट जमा करने के लिए भी किया गया है।
विज्ञापन


पीएफआरडीए के पास जमा है सरकारी अंशदान और लाभांश
सरकारी अंशदान और लाभांश केंद्र सरकार के पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण के पास जमा है। नई पेंशन प्रणाली के तरह कर्मचारियों के लिए इसे जमा करने की शर्त रखी गई है। सेवानिवृत्ति के बाद इसे जमा करने पर ही पुरानी पेंशन देय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed