फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Open heart surgery will start from 25th September in Tanda Medical College.

Tanda Medical College: टांडा मेडिकल कॉलेज में 25 सिंतबर से होगी शुरू ओपन हार्ट सर्जरी

Fri, 15 Sep 2023 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Sep 2023 09:37 PM IST
सार

टांडा मेडिकल कॉलेज में हृदय शल्य चिकित्सा केंद्र स्थापित होने से प्रदेश के निचले क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
Open heart surgery will start from 25th September in Tanda Medical College.
डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (टांडा) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (टांडा) में हृदय शल्य चिकित्सा केंद्र स्थापित किया गया है। यह केंद्र 25 सितंबर से कार्यशील हो जाएगा। इसके तहत टांडा मेडिकल कॉलेज के सीटीवीएस विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू की जाएगी। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशिएलिटी चम्याणा शिमला के विशेषज्ञों का दल इसमें सहयोग करेगा। टांडा मेडिकल कॉलेज में हृदय शल्य चिकित्सा केंद्र स्थापित होने से प्रदेश के निचले क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


हिमाचल सरकारी क्षेत्र में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा देने वाले देश के चुनिंदा राज्यों में शामिल है। वर्ष 2005 में इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय शिमला ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाने वाला पहला संस्थान बना। उस समय पूरी उत्तर भारत में सरकारी क्षेत्र में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा केवल मात्र पीजीआई चंडीगढ़ और शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस श्रीनगर में ही उपलब्ध थी। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में प्रतिमाह 20 से 25 ओपन हार्ट सर्जरी की जाती है। अब तक आईजीएमसी में चार हजार से अधिक रोगियों की ओपन हार्ट सर्जरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड स्तर के अस्पतालों में 6 विशेषज्ञ की तैनाती
प्रदेश सरकार खंड स्तर पर लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इन स्वास्थ्य संस्थानों में 6 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त रोबोटिक सर्जरी सहित अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed