फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Online fraud: lost two lakhs by sending two rupees for verification in sundernager himachal

ऑनलाइन ठगी: सत्यापन के लिए दो रुपये भेजकर गंवाए दो लाख, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 09 Mar 2022 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Mar 2022 06:31 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की नगर परिषद सुंदरनगर के सलाह वार्ड के व्यक्ति को बीएसएफ में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीड़ित को लिंक भेजकर खाते के सत्यापन के लिए दो रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। 

विज्ञापन
Online fraud: lost two lakhs by sending two rupees for verification in sundernager himachal
ऑनलाइन ठगी(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

नौकरी का झांसा देकर शातिरों एक और व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाया है। इस बार शातिरों ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की नगर परिषद सुंदरनगर के सलाह वार्ड के व्यक्ति को बीएसएफ में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीड़ित को लिंक भेजकर खाते के सत्यापन के लिए दो रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। दो रुपये ट्रांसफर होने के बाद शातिरों ने पीड़ित के खाते से दो लाख रुपये उड़ा लिए। बैंक का मैसेज मोबाइल पर आया तो इस धोखाधड़ी का खुलासा हो गया। पीड़ित ने सुंदरनगर थाना में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। गत सप्ताह भी नगर परिषद के सलाह वार्ड निवासी एक व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार होकर 1.99 लाख रुपये गंवा चुका है।  ताजा जानकारी के अनुसार सलाह निवासी विपिन चंद्र शर्मा ने थाना सुंदरनगर में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि उसे 27 फरवरी को मोबाइल नंबर 84862-99893 से किसी दीपक कपूर के नाम से फोन आया।

विज्ञापन


शातिर ने स्वयं को बीएसएफ में मेजर बताते हुए कहा कि उन्हें उनकी आईडी मिली है कि आपको प्रधान कार्यालय दिल्ली में योग शिक्षक के रूप में जवानों को प्रशिक्षण देना है। इसकी फीस वह उनके खाते में ट्रांसफर कर रहे हैं। इसके साथ ही शातिर ने उनसे योग शिक्षक संबंधी सारे दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेजने को कहा। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शातिर ने एक लिंक भेजकर बैंक खाते को सत्यापित करने के लिए दो रुपये उसके एकाउंट में जमा कराने के लिए कहा। इस पर विपिन शर्मा ने दो रुपये जमा करा दिए। इसके बाद शातिरों ने उसके खाते से दो लाख एक हजार 889 रुपये की राशि निकाल ली। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी गत सप्ताह सलाह वार्ड के ही डढ़याल निवासी दुर्गादास भी शातिरों के झांसे में आकर एक लाख 99 हजार रुपये की राशि लुटा बैठा था। उधर, डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed