{"_id":"63da56eb2d2ff3664e300ff8","slug":"online-financial-fraud-cases-in-cyber-police-station-shimla-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: साइबर ठगी के पांच मामलों में शातिरों ने लगाया एक करोड़ से अधिक का चूना, यहां पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: साइबर ठगी के पांच मामलों में शातिरों ने लगाया एक करोड़ से अधिक का चूना, यहां पढ़ें
Wed, 01 Feb 2023 08:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:28 PM IST
सार
साइबर ठगी के पांच बड़े मामले सामने आए हैं। इन मामलों में साइबर ठगों ने पीड़ितों को एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि का चूना लगाया है। साइबर थाना शिमला में इन मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
साइबर अपराध(सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में जनवरी अंत तक साइबर ठगी के पांच बड़े मामले सामने आए हैं। इन मामलों में साइबर ठगों ने पीड़ितों को एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि का चूना लगाया है। इसको लेकर साइबर थाना शिमला में वित्तीय धोखाधड़ी के मामले दर्ज कर किए हैं।
विज्ञापन
इन मामलों में सोशल मीडिया पर सेक्सटॉर्शन के अलावा मोबाइल टावर, ऋण और शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम ठगी हुई है। मंडी जिले के एक मामले में 17,54,000 और कांगड़ा के दूसरे मामले में 6,15,000 रुपये की ठगी हुई। इस तरह के मामलों में सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो कॉल कर शातिरों ने पीड़ित की वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर ठगी की।
विज्ञापन
इसी तरह जिला बिलासपुर में मोबाइल टावर लगाने के नाम पर साइबर शातिर ने एक व्यक्ति से 36 लाख रुपये की ठगी की है। वहीं, जिला कांगड़ा में ही ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 28 लाख 96 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसके अतिरिक्त शिमला जिला में महिंद्रा फाइनेंस कंपनी से ऋण के नाम पर भी 16 लाख 04 हजार 200 रुपये की ठगी का मामला साइबर थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन