फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   online exams of class I to VIII class from october 1 in himachal, see the datesheet here

इस दिन से होंगी पहली से आठवीं कक्षा तक की ऑनलाइन परीक्षाएं, यहां देखें डेटशीट

Sat, 26 Sep 2020 06:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Sep 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
online exams of class I to VIII class from october 1 in himachal, see the datesheet here
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा की फर्स्ट टर्म ऑनलाइन परीक्षाएं एक अक्तूबर से शुरू होंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को इस बाबत डेटशीट जारी कर दी है। 50 अंकों की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भेजे जाएंगे। विद्यार्थियों को निर्धारित समय में परीक्षा पूरी कर उत्तर पुस्तिका की फोटो खींचकर व्हाट्सएप के माध्यम से ही शिक्षक को वापस भेजनी होगी।पहली से पांचवीं की परीक्षाएं एक से छह अक्तूबर तक चलेगी। छठी से आठवीं कक्षा का अंतिम पेपर 10 अक्तूबर को होगा।

विज्ञापन


17 अक्तूबर तक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक शुभकरण सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई से क्या लाभ हुआ है, इसका मूल्यांकन परीक्षाओं के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें शिक्षक घर जाकर प्रश्नपत्र मुहैया करवाएंगे। जो विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा करेंगे। उन्हें फोटो भेजने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को अपने अभिभावकों के माध्यम से स्कूलों में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन


 

पहली से आठवीं कक्षा तक की डेटशीट

कक्षा                     विषय                       दिनांक
पहली से आठवीं         हिंदी                        एक अक्तूबर
पहली से आठवीं         गणित                      तीन अक्तूबर
पहली से आठवीं         अंग्रेजी                     पांच अक्तूबर
पहली से आठवीं        ईवीएस/विज्ञान             छह अक्तूबर
छठी से आठवीं         सामाजिक विज्ञान           सात अक्तूबर
छठी से आठवीं         संस्कृत                      आठ अक्तूबर
छठी से आठवीं         ड्राइंग                          नौ अक्तूबर
छठी से आठवीं         हिमाचल लोक संस्कृति    दस अक्तूबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed