फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Online admission in himachal govt colleges charges will be fixed in cyber cafe

उच्च शिक्षा निदेशालय ने लिया कड़ा संज्ञान, साइबर कैफे में दाखिला फार्म भरने के तय होंगे दाम

Fri, 30 Jul 2021 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Jul 2021 10:35 AM IST
सार

प्रदेश के कॉलेजों में 26 जुलाई से प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके लिए कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को साइबर कैफे में जाकर प्रवेश फार्म भरने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Online admission in himachal govt colleges charges will be fixed in cyber cafe
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले करने के लिए साइबर कैफे में रेट तय होंगे। विद्यार्थियों से वसूले जा रहे मनमाने रेट पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लिया है। वीरवार को सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को पत्र लिखकर जिला प्रशासन से मिलकर रेट तय करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कॉलेजों को डिजिटल या हार्ड कॉपी के तौर पर प्रोस्पेक्टस देने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि कई जिलों से साइबर कैफे वालों की ओर से ऑनलाइन दाखिलों के लिए विद्यार्थियों से मनमाने रेट लेने की शिकायतें आई हैं। सभी प्रिंसिपल सुनिश्चित करेंगे कि विद्यार्थियों को बाजार में ऑनलाइन दाखिलों के लिए न जाना पड़े। शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का कुछ साइबर कैफे मालिक जमकर फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के कॉलेजों में 26 जुलाई से प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके लिए कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को साइबर कैफे में जाकर प्रवेश फार्म भरने पड़ रहे हैं। साइबर कैफे में एक फार्म भरने के 200 से 250 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। कॉलेजों में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में अधिकतम 150 रुपये खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दसवीं, बारहवीं की अंक तालिका, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाणपत्र, मूल हिमाचली प्रमाण पत्र को स्कैन करने का खर्च प्रति कॉपी दस रुपये, कॉलेजों के प्रोस्पेक्टस की अधिकतम 50 रुपये फीस, साइबर संचालक के इंटरनेट और अपने सेवा का अधिकतम 50 रुपये खर्च आता है। यह कुल मिलाकर 150 रुपये से कम ही रहता है। निदेशालय के पास इस तरह की शिकायतें पहुंचने के बाद शिक्षा निदेशक ने कॉलेज प्रिंसिपलों को जिला प्रशासन से बैठक करने के बाद साइबर कैफे के रेट तय करने के निर्देश दिए हैं। निदेशक ने बताया कि ऑफलाइन भी कॉलेजों में दाखिले विद्यार्थी ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed