फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One year anniversary of Sukhu govt will be celebrated in Dharamshala on December 11, doubt over Priyanka Gandh

HP Govt One Year: एक साल का जश्न 11 दिसंबर को, एक हजार बसों से जुटाएंगे भीड़, प्रियंका के आने पर संशय

Sun, 10 Dec 2023 11:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Dec 2023 11:13 AM IST
सार

पुलिस मैदान धर्मशाला में 25 हजार से अधिक लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। भीड़ जुटाने के लिए करीब एक हजार बसें लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
One year anniversary of Sukhu govt will be celebrated in Dharamshala on December 11, doubt over Priyanka Gandh
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने लिया तैयारियों का जायजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार सोमवार काे धर्मशाला में अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने का जश्न मनाएगी।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला समारोह में मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आने पर संशय बना हुआ है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी शुक्ला समेत कई बड़े नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है।  मंच पर मुख्यमंत्री के अलावा 125 कुर्सियां लगाई जा रही हैं। जहां पर कैबिनेट मंत्री समेत अन्य के बैठने की व्यवस्था रहेगी। पुलिस मैदान धर्मशाला में 25 हजार से अधिक लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। भीड़ जुटाने के लिए करीब एक हजार बसें लगाई जाएंगी। सरकार के सभी मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव और कांग्रेस विधायक भी समारोह का हिस्सा बनेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन से होकर जाने वाले सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का स्थानीय ब्लाॅक इकाई स्वागत भी करेगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के अधिकांश बड़े अधिकारी समारोह के आयोजन के लिए धर्मशाला पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री  सुक्खू रविवार को शिमला से  धर्मशाला जाएंगे। रविवार दोपहर तक सभी मंत्रियों को भी धर्मशाला पहुंचने को कहा गया है। मुख्यमंत्री सोमवार को सुबह धर्मशाला के शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।  श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद स्मारक से पुलिस मैदान तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को समारोह में शामिल किया जाएगा। जिला कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर से अधिक संख्या में कार्यकर्ता धर्मशाला लाए जाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी रविवार को धर्मशाला पहुंच जाएंगी। पुलिस मैदान धर्मशाला की साज-सज्जा का काम जारी है। 

विज्ञापन

आज से तीन दिन तक रैली के लिए तैनात रहेंगी बसें, रूट किए क्लब
प्रदेश सरकार के एक वर्ष के जश्न की रैली में भीड़ जुटाने के लिए करीब एक हजार बसें तैनात रहेंगी। निगम के पास अभी तक जिला उपायुक्तों की ओर से 800 बसों की डिमांड पहुंच चुकी है। ई-मेल के जरिये और मांग भी आ रही है। इतनी बड़ी संख्या में रैली के लिए बसें उपलब्ध करवाने में एचआरटीसी के अफसरों के पसीने छूटने शुरू हो गए हैं। सोमवार को धर्मशाला में रैली होनी है। इसके लिए दूरदराज क्षेत्रों से ज्वालाजी तक रविवार शाम तक ही लोगों को पहुंचाने की योजना है।  निगम की कुछ बसें रविवार सुबह से ही रैली की ड्यूटी पर रवाना हो जाएंगी। रविवार रात तक अधिकतर बसें उपमंडल स्तर पर पंचायतों तक पहुंचाई जानी हैं, ताकि लोगों को रैली के लिए लेकर सोमवार तड़के रवाना हो सकें।

जिन बसों में लोग रैली के लिए रवाना होंगे, वही उन्हें वापस भी छोड़ेंगी। सोमवार देर रात तक बसें लोगों को वापस छोड़ेंगी और मंगलवार को रूटों पर लौटेंगी। कांगड़ा में लोगों को घर द्वार से लाने और वापस ले जाने के लिए 209 बसें बुक की गई हैं। रविवार से मंगलवार तक एचआरटीसी की बसों का संचालन प्रभावित रहेगा। हालांकि निगम के अधिकारियों का दावा है कि रूट क्लब किए जाएंगे ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।  बसों का बंदोबस्त करने और समन्वय बनाने के लिए मंडलीय प्रबंधक धर्मशाला पंकज चड्ढा को धर्मशाला और उपमंडलीय प्रबंधक देवासेन नेगी को निगम मुख्यालय शिमला में नोडल अधिकारी लगाया गया है। 

जिला उपायुक्तों की ओर से करीब 800 बसों की डिमांड पहुंच चुकी है। कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना जिले से सबसे अधिक बसों की डिमांड है। दूर दराज जिलों से कम संख्या में बसें मांगी गई हैं। रूट प्रभावित न हों इसके लिए अन्य डिविजन से बसों का इंतजाम किया जाएगा। - रोहनचंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी 

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने लिया तैयारियों का जायजा
 राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का एक साल पूर्ण होने पर धर्मशाला के पुलिस मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शनिवार को कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और पुलिस मैदान में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैठने की व्यवस्था और पार्किंग की निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया, विधायक ज्वालामुखी संजय रतन सहित मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू तथा ओएसडी राजनीतिक मामले रितेश कपरेट उपस्थित रहे। राजस्व मंत्री ने सर्किट हाउस धर्मशाला में बैक-टू-बैक बैठकें कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से तैयारियों का ब्यौरा लिया।

 उन्होंने सभी विभागों की जिम्मेदारियां सुनिश्चित कर अधिकारियों को उन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए पूरे धर्मशाला को सुंदर तरीके से सजाया जाएगा। उन्होंने सजावट के साथ साफ-सफाई की ओर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जगत सिंह नेगी ने पुलिस विभाग और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गाड़ियां धर्मशाला में आएंगी। इस दौरान ट्रैफिक सुव्यवस्थित हो, जिससे अतिथियों के साथ स्थानीय लोगों को भी कोई दिक्कत न हो।

शहर में कार्यक्रम के लिए अभी नहीं लगे होर्डिंग
पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को महज एक दिन शेष है। लेकिन अभी तक जिला मुख्यालय में इस आयोजन को लेकर कोई होर्डिंग या बैनर तक नहीं लगा। जबकि पूर्व में इस तरह के आयोजन से पहले पूरा शहर पार्टी के रंग में रंग जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed