फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One of the youths who went to the forest died after drowning in a ravine

Una: जंगल में गए सोहारी गांव के चार युवकों में से दो की खड्ड में डूबने से मौत

Wed, 19 Mar 2025 07:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा(ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा(ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Mar 2025 07:46 PM IST
सार

सोहारी गांव के चार युवक 18 मार्च को जंगल की ओर घूमने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उनके परिजनों ने युवकों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
One of the youths who went to the forest died after drowning in a ravine
जंगल में गए एक युवक की खड्ड में डूबने से मौत, दूसरा लापता - फोटो : संवाद

विस्तार

ऊना के बंगाणा की सोहारी पंचायत के ग्यारहवीं कक्षा के दो छात्रों की खड्ड में नहाने के दौरान मौत हो गई। पहचान आदविक परमार पुत्र हिमांशु परमार और सक्षम पुत्र प्रमोद कुमार के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि आदविक परमार की मौत पत्थर पर गिरने तो सक्षम की पानी में डूबने से हुई। पुलिस ने देर रात आदविक परमार को तलाश लिया। उस समय छात्र की सांस चल रही थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। दूसरे युवक का शव बुधवार सुबह खड्ड के पानी से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्यारहवीं कक्षा के चार छात्र मंगलवार को छुट्टी होने पर घर से लगभग 500 मीटर दूरी पर टकोली खड्ड में नहाने निकले। चारों ने सेल्फी ली। नहाने के लिए करीब 50 फीट ऊंची ढांक से पानी में छलांग लगाने लगे। पहले सक्षम पुत्र प्रमोद कुमार ने ढांक से छलांग लगाई। काफी देर तक बाहर नहीं आया तो आदविक परमार उसे देखने के लिए ढांक से नीचे जाने का प्रयास करने लगा। आदविक का पैर फिसल गया और वह खड्ड किनारे एक बड़े पत्थर पर जा गिरा। आदविक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दो अन्य छात्र मुकुंद पुत्र मनोहर लाल और आर्यन पुत्र काली दास घबरा गए और वहां से भाग गए। चारों युवक शाम लगभग छह बजे तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार सदस्यों ने उनकी ख़ोज शुरू कर दी। इस दौरान डरे सहमे मुकुंद तथा आर्यन घर पहुंचे। परिजनों और पुलिस ने देर रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंचकर आदविक परमार को बाहर निकाला और क्षेत्रीय अस्पताल भेजा, लेकिन उसे बचाया न जा सका।
विज्ञापन




पांच घंटे मौत से लड़ा आदविक, आखिर में हार गया
पत्थर पर गिरे आदविक ने गंभीर रूप से घायल होने पर भी हिम्मत नहीं छोड़ी। उसके पास पानी में डूबे दोस्त सक्षम का मोबाइल था। मोबाइल लॉक था। ऐसे में आदविक ने इमरजेंसी कॉल लगाई। जिस पर उसकी शिमला में बात हुई। जहां उसने अपने साथ हुआ हादसे के बारे बताया। शाम पांच बजे हुई घटना की शिमला से शुरू हुई जांच देर रात 10 बजे आदविक तक पहुंची। जहां आदविक पत्थर पर गंभीर हालत में पड़ा हुआ मिला। उस समय भी आदविक बोलने की स्थिति में था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह खुद सर्च अभियान टीम सदस्यों सहित मौके पर पहुंचे। दूसरे युवक का शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed