फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one lakh rupee fraud in chamba in himachal

बैंक अफसर बताकर शातिर ने व्यक्ति को लगाया 1 लाख 34 हजार का चूना

Sun, 22 Mar 2020 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Mar 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
one lakh rupee fraud in chamba in himachal
डेमो - फोटो : डेमो

बैंक का अधिकारी बताकर शातिर ने व्यक्ति को एक लाख 34 हजार का चूना लगा दिया। शातिर को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। तीसा थाना में चैन सिंह शिकायत दर्ज करवाई कि उसे मोबाइल पर फोन आया। इसमें बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। साथ ही उसके खाते से संबंधित एटीएम को एक्टीवेट करने के लिए खाते से संबंधित जानकारी और ओटीपी ले लिया।

विज्ञापन


यह जानकारी साझा करते ही शिकायतकर्ता के बैंक खाते से लगभग 1 लाख 34 हजार रुपये गायब हो गए। इसका पता शिकायतकर्ता को तब चला जब उसे खाते से पैसे निकलने का मेसेज आया। मेसेज आने के बाद उसने पहले बैंक में संपर्क किया। उसके बाद अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस थाना तीसा में दर्ज करवाई। 
विज्ञापन


इस पुलिस की एक टीम गठित की गई। इसमें मुख्य आरक्षी भजन सिंह , मुख्य आरक्षी उमेश तथा साइबर सैल चंबा से आरक्षी चैन सिंह, आरक्षी नितेंद्र पाल और आरक्षी मनीष कुमार शामिल रहे। पुलिस दल ने शातिर को लोकेशन के आधार पर झारखंड से काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपरोक्त आरोपी को चार दिन के ट्रांजिट रिमांड लाया गया। रविवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed