फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one killed in accident on Chamba Via Chowari Jot road in chamba

चंबा-चुवाड़ी जोत मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल

Wed, 23 Jun 2021 07:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 23 Jun 2021 07:52 PM IST
सार

जब गाड़ी कुट नामक स्थान पर पहुंची तो चालक का गाड़ी से नियंत्रण बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन
one killed in accident on Chamba Via Chowari Jot road in chamba
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोत-चुवाड़ी मार्ग पर एक कार दुर्घटना में 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद चुवाड़ी से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान जमीत सिंह (61) निवासी खणी के रूप में हुई है। जबकि, घायल की पहचान सुरजन सिंह (45) निवासी खणी के रूप में हुई है। ये दोनों बुधवार सुबह नौ बजे कार में सवार होकर भरमौर से कांगड़ा की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन


जब गाड़ी कुट नामक स्थान पर पहुंची तो चालक का गाड़ी से नियंत्रण बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही चुवाड़ी थाने से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


साथ ही घायल को स्थानीय लोगों की मदद से चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में जमीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed