फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One Killed car rams into truck on Panchkula Yamunanagar National Highway in Barwala

Himachal News: आगे जा रहे ट्रक से टकराई कार, हादसे में एमबीए छात्र की मौत

Tue, 28 Feb 2023 10:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 28 Feb 2023 10:48 PM IST
सार

कार ट्रक के पीछे फंसकर काफी दूरी तक घिसटती चली गई। कुछ दूर जाने के बाद चालक ने ट्रक रोका तो देखा कि ट्रक के नीचे कार फंसी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला।

विज्ञापन
One Killed car rams into truck on Panchkula Yamunanagar National Highway in Barwala
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर मौली गांव के नजदीक मंगलवार सुबह एक कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक एमबीए छात्र की मौत हो गई। कार ट्रक के पीछे फंसकर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर पांवटा साहिब के अभिनव परमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ से एमबीए कर रहा था। पुलिस के अनुसार अभिनव अपनी कार से सुबह करीब छह बजे नेशनल हाईवे से पंचकूला की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह मौली गांव के नजदीक स्थित ग्लोबल इंडस्ट्री और सैनी ढाबे के सामने से गुजर रहा था, तो उसके आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी कार ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में अभिनव गंभीर रूप से घायल हो गया। कार ट्रक के पीछे फंसकर काफी दूरी तक घिसटती चली गई। कुछ दूर जाने के बाद चालक ने ट्रक रोका तो देखा कि ट्रक के नीचे कार फंसी हुई है। आसपास के लोगों ने इस हादसे की सूचना तुरंत मौली पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सेक्टर छह नागरिक अस्पताल पंचकूला पहुंचाया। डॉक्टरों ने अभिनव परमार को मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर इस हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना की गहनता से जांच में जुटी है। अभिनव परमार पांवटा साहिब से जन्मदिन की पार्टी से वापस चंडीगढ़ आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed