{"_id":"5da5eb198ebc3e93ac721dfb","slug":"one-employee-complaining-to-regulatory-commission-chairman-dismissed-another-demoted","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियामक आयोग अध्यक्ष की शिकायत करने वाला एक कर्मचारी बर्खास्त, दूसरा डिमोट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियामक आयोग अध्यक्ष की शिकायत करने वाला एक कर्मचारी बर्खास्त, दूसरा डिमोट किया
Wed, 16 Oct 2019 11:25 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष केके कटोच की शिकायत करने वाला एक कर्मचारी बर्खास्त और दूसरा डिमोट कर दिया गया है। दोनों कर्मचारियों पर बीते साल बिना बताए सामूहिक छुट्टी पर जाने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
उधर, पहले से आरोपों से घिरे अध्यक्ष केके कटोच की कार्रवाई के बाद सरकार ने उनकी शक्तियां छीन ली हैं। मामले पर जांच बिठाते हुए उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत कुमार शर्मा को तदर्थ अनुशासनात्मक अथॉरिटी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष ने सीनियर असिस्टेंट अमित कटोच को बर्खास्त और क्लर्क सोमा नेगी को डिमोट किया है। बता दें कि आयोग के इन कर्मचारियों सहित कुछ अन्य कर्मचारियों ने बीते दिनों कटोच के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सरकार को लिखित शिकायत दी थी।
विज्ञापन
शिकायत होने पर सरकार ने अध्यक्ष को मेमो जारी कर उनके खिलाफ जांच करवाई थी। इसी बीच अध्यक्ष ने बीते साल बिना बताए छुट्टी पर जाने के मामले की जांच शुरू करवाकर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
उधर, अध्यक्ष की इस कार्यप्रणाली पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सरकार ने उनकी शक्तियां छीन ली हैं। कटोच को कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।