फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One arrested for making fake currency, court got four days remand

Sirmour News: जाली करेंसी तैयार करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कोर्ट ने चार दिन की रिमांड मिली

Wed, 25 Jan 2023 08:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/कालाअंब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/कालाअंब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Jan 2023 08:52 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में जाली करेंसी से सामान खरीदने का मामला सामने आया है। आरोपी नाहन के कुंदन का बाग का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
One arrested for making fake currency, court got four days remand
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में जाली करेंसी से सामान खरीदने का मामला सामने आया है। आरोपी नाहन के कुंदन का बाग का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी जाली करेंसी नाहन में अपने घर पर ही तैयार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पर्स से 100 रुपये के पांच नोट, 50 रुपये के पांच जाली नोट बरामद किए। साथ ही 50, 20 और 10 रुपये के असली करेंसी भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के घर पर गार्द तैनात कर दी है, जिससे जाली नोट बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाले कलर प्रिंटर और अन्य सामग्री को खुर्द-बुर्द होने से बचाया जा सके। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को नाहन अदालत में पेश किया। यहां से उसे 28 जनवरी तक चार दिन की रिमांड पर भेजा गया है।  

विज्ञापन


कालाअंब में जाली नोटों से सामान खरीदने के तुरंत बाद दुकानदार ने नाहन के शाहीन अंसारी (42) पुत्र दिवंगत मोहम्मद इकबाल को दबोचा लिया। मामला मंगलवार रात का है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कालाअंब टोल टैक्स बैरियर के पास स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान से 59 रुपये का सिगरेट पैकेट खरीदा और 70 रुपये दुकानदार को दिए। इनमें 50 रुपये का नोट जाली पाया गया। इससे पहले भी यही आरोपी 50 रुपये के दो जाली नोट इसी दुकानदार को देकर सामान खरीद चुका है। 
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार सुशील कुमार ने बताया कि पहले भी वह दो बार जाली नोट देकर सामान खरीद चुका है। मंगलवार देर शाम इसने तीसरी बार 50 रुपये का जाली नोट दिया। तुरंत बाद ही उसने अपने पड़ोसी दुकानदारों सुशांत व भूपेंद्र सैनी के साथ मिलकर उसे दबोच लिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की गई तो पता चला कि आरोपी खुद जाली नोट तैयार करता है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 28 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed