{"_id":"5da890408ebc3e0144722758","slug":"on-the-occasion-of-karvachauth-the-women-make-up-nature-also-planted-saplings","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर यहां महिलाओं ने सज संवरकर प्रकृति को संवारा, पौधे भी रोपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर यहां महिलाओं ने सज संवरकर प्रकृति को संवारा, पौधे भी रोपे
Fri, 18 Oct 2019 10:37 AM IST
Krishan Singh
धर्मवीर गौतम, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
धर्मवीर गौतम, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
करवाचौथ पर पौधरोपण करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल की महिलाओं ने करवाचौथ व्रत पर अनूठी पहल करते हुए प्रकृति को भी संवारा है। शिवा महिला मंडल देहरी के सदस्यों ने पहले खुद का शृंगार किया, उसके बाद प्रकृति के शृंगार के लिए पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
पति की दीर्घायु की कामना करते हुए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। महिलाओं ने शिव मंदिर में एकत्रित होकर पहले परिसर के चारों ओर सफाई की। इसके बाद मंदिर परिसर में खाली पड़ी जगह पर आम, अनार सहित कई किस्मों के फलदार पौधे रोपे।
विज्ञापन
शिवा महिला मंडल की प्रधान बनीता शर्मा सहित डिंपल, लीलादेवी, गुड्डी, कलावती, भावना, सीता, उषा शर्मा, विद्या, रक्षा, बविता आदि ने पौधरोपण किया। जल को बचाने का भी महिलाओं ने संकल्प लिया है। महिला मंडल सदस्य प्राकृतिक पेयजल स्रोतों को बचाने के लिए कार्य करेंगी।
विज्ञापन