फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On the birth anniversary of former PM Atal Bihari Vajpayee, Governor, cm, BJP state president, and Opposition

Shimla: 100वीं जयंती पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद, रिज पर अर्पित की पुष्पांजलि

Thu, 25 Dec 2025 11:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Dec 2025 11:52 AM IST
सार

 डॉ. बिंदल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश के साथ गहरा और आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने हमेशा पर्वतीय राज्यों की आवश्यकताओं को समझते हुए नीतियां बनाई, जिनका लाभ आज भी प्रदेश को मिल रहा है। 

विज्ञापन
On the birth anniversary of former PM Atal Bihari Vajpayee, Governor, cm, BJP state president, and Opposition
राज्यपाल, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष ने अर्पित की पुष्पांजलि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, चाैपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने रिज मैदान शिमला स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।    डॉ. बिंदल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश के साथ गहरा और आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने हमेशा पर्वतीय राज्यों की आवश्यकताओं को समझते हुए नीतियां बनाई, जिनका लाभ आज भी प्रदेश को मिल रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अटल की दूरदर्शी सोच की एक ऐतिहासिक मिसाल है। इस योजना से हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों को सड़क सुविधा मिली, गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ेऔर आम जनजीवन में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आया। उन्होंने कहा कि अटल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा है और उनके विचार आज भी भारतीय जनता पार्टी के लिए मार्गदर्शक हैं।

विज्ञापन

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।


 

आईजीएमसी की घटना पूरी व्यवस्था के पतन का परिणाम: बिंदल
 डॉ. राजीव बिंदल ने कहा किअटल बिहारी वाजपेयी विश्व के महान नेताओं में से एक थे। अनेक दलों को एक सूत्र में पिरोकर 28 दलों के सहयोग से एक स्थिर, मजबूत और राष्ट्रवादी सरकार चलाने का उदाहरण यदि किसी ने प्रस्तुत किया, तो वह केवल अटल बिहारी वाजपेयी ही थे। डॉ. बिंदल ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आईजीएमसी में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, वह किसी एक डॉक्टर या मरीज का मामला नहीं है, बल्कि यह पूरी व्यवस्था के पतन का परिणाम है। आज डॉक्टरों में सुविधाओं के अभाव के कारण भारी असंतोष है, मरीज इलाज न मिलने से त्रस्त हैं और पूरा स्वास्थ्य तंत्र चरमरा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार एक उंगली में बीमारी होने पर पूरी उंगली काटने जैसा समाधान दे रही है, जो इलाज नहीं बल्कि अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास है। सड़कों की हालत खराब है, पेयजल व्यवस्था ध्वस्त है, परिवहन सेवाएं बदहाल हैं और अब स्वास्थ्य विभाग भी इसी कड़ी में शामिल हो गया है। प्रदेश में ऐसा कोई विभाग नहीं बचा, जो कांग्रेस सरकार की अक्षमता की मार से अछूता हो। डॉ. बिंदल ने कहा कि यह केवल किसी एक अधिकारी या कर्मचारी पर कार्रवाई करने का मामला नहीं है, बल्कि पूरी शासन व्यवस्था के पतन का परिणाम है। कांग्रेस सरकार प्रदेश को ऐसी स्थिति में ले आई है, जिससे उबरने में वर्षों लगेंगे। भाजपा ने इस व्यवस्था पतन के तीन वर्षों के खिलाफ पहले ही सरकार को आगाह किया था और 4 तारीख को प्रदेशभर में आंदोलन कर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के सामने उजागर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed