फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Old Pension Scheme OPS, A slogan of the teacher created a big movement

Old Pension Scheme: इस शिक्षक के एक नारे ने खड़ा कर दिया था बड़ा आंदोलन

Sat, 14 Jan 2023 03:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Jan 2023 03:19 PM IST
सार

 13 जनवरी को आयोजित सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट ने ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल कर दी है। एनपीएस के प्रवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों का यह आंदोलन वर्ष 2015 में जिला कुल्लू के आनी से शुरू हुआ था।

विज्ञापन
Old Pension Scheme OPS, A slogan of the teacher  created a big movement
ओम प्रकाश ने खूब लगाए ठुमके । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए एक नारे ने हिमाचल के कर्मचारियों को एकजुट कर दिया और बड़ा आंदोलन खड़ा हो गया। जोइया मामा मानदा नहीं, कर्मचारियों को शुणदा नहीं, जोइया मामा मानी जा, पुरानी पेंशन पाछू ला...के नारे ने हिमाचल में कर्मचारियों को एक सूत्र में बांध लिया। इस नारे को देने वाले शिक्षक ओम प्रकाश को परेशानियों से गुजरना पड़ा। पूर्व सरकार ने ओम प्रकाश का तबादला शिमला के दूरदराज इलाके में कर दिया, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती भी दी। अदालत के आदेशों के बाद विभाग ने उन्हें मनपसंद स्थान पर समायोजित कर दिया। विधानसभा के बाहर नारे लगाने पर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया, जिसके लिए उन्हें अदालत से जमानत भी लेनी पड़ी। 

विज्ञापन


गौर हो कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान विधानसभा में भी इस नारे के बोल खूब गूंजे। कांग्रेस पार्टी ने विपक्ष में रहते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम को मुद्दा बनाया और चुनाव में विजयी हासिल की। 13 जनवरी को आयोजित सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट ने ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल कर दी है। एनपीएस के प्रवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों का यह आंदोलन वर्ष 2015 में जिला कुल्लू के आनी से शुरू हुआ था। पूर्व सरकार में भी अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बड़ा संघर्ष किया था। अब सुक्खू सरकार ने पेंशन को बहाल किया है। इसके लिए एनपीएस कर्मचारी सरकार के आभारी हैं। 
विज्ञापन


जोइया मामा का नारा देने वाले ओम प्रकाश ने खूब लगाए ठुमके 
- जोइया मामा मानदा नहीं... का नारा देने वाले कर्मचारी ओम प्रकाश ने शुक्रवार को सचिवालय के बाहर खूब ठुमके लगाए। होई गई पुरानी पेंशन बहाली.. गाने पर जिला कांगड़ा से आए कर्मचारियों ने डांस किया। सिरमौर की नाटी भी खूब छाई रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 एनपीएस को मिली पहचान: ओम प्रकाश
एनपीएस प्रवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि जोइया मामा मानदा नहीं, कर्मचारियों की शुणदा नहीं... यह नारा जानबूझ नहीं बनाया था, एकाएक मेरे मन में आ गया। मेरा किसी को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं था। इससे एनपीएस आंदोलन को पहचान मिली है। नारे में बोल गलत नहीं है। हम पहाड़ी है, मजाकिया तौर पर यह नारा बनाया गया है। मैं पहाड़ी हास्य कलाकार हूं। सिरमौर की भाषा शैली ऐसी है। 

सुक्खू के पोस्टर लेकर पहुंचे कर्मचारी 
सचिवालय परिसर पहुंचे कर्मचारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पोस्टर हाथ में लिए जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। करीब दो घंटे तक परिसर के बाहर जश्न का माहौल रहा। 

प्रदेश के करीब सवा लाख कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ
 प्रदेश न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल कर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का दिल जीत लिया है।   प्रदेश के करीब सवा लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। इससे कर्मचारियों और उनके परिवार का भविष्य भी सुरक्षित होगा। चालू साल में करीब 3,000 सरकारी कर्मचारी सरकार के फैसले से लाभान्वित होंगे। वर्ष 2015 से प्रदेश के 12,000 कर्मचारी पुरानी पेंशन सुविधा ले पाएंगे। ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पूर्व सरकार के सत्ता में रहते कई बार प्रदेश के सांसदों के घरों का घेराव कर चुके हैं। इसके बाद भी पूर्व सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चुप्पी साधे रखी थी। कांग्रेस ने अपनी दस गारंटियों में पुरानी पेंशन बहाली को शामिल किया था और कर्मचारी वर्ग ने कांग्रेस पर विश्वास जताया और सत्ता में लाने में मदद की। आज कांग्रेस सरकार ने कर्मचारी हित में फैसला लेकर पुरानी पेंशन बहाल कर दी।

एनपीएस कर्मचारियों के केस होंगे वापस

पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान जिन कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे, उन्हें वापस लिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एनपीएस कर्मचारियों को यह आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि ओम प्रकाश सहित अन्य दो महिलाओं के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मामले दर्ज हुए थे। एक महिला ढाई महीने का बच्चा छोड़कर प्रदर्शन में आई थी, उनसे पुलिस ने धक्कामुक्की की थी। 

पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न
 ओपीएस बहाल होने पर एनपीएस कर्मचारियों ने सचिवालय के बाहर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर को कंधे पर उठाकर सचिवालय परिसर तक लाया गया। वह कुछ समय के लिए भावुक भी हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed