फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Oil tanker Stuck in road in Seraj Mandi Himachal Pradesh

Mandi: सड़क पर टैंकर फिसला, किनारे पर लटका, 24 घंटे बंद रहा मार्ग

Wed, 03 May 2023 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 May 2023 06:04 PM IST
सार

ध्वास नाले में एक तेल का टैंकर सड़क से फिसलने के कारण सड़क के किनारे पर लटक गया। इसके चलते लंबाथाच कल्हणी सराची सड़क पर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही 24 घंटे तक बंद रही।

विज्ञापन
Oil tanker Stuck in road in Seraj Mandi Himachal Pradesh
सड़क किनारे लटका टैंकर। - फोटो : संवाद

विस्तार

सराज विधानसभा क्षेत्र की लंबाथाच-कल्हणी-सराची सड़क जो मंगलवार सुबह बंद हो गई थी, बुधवार को करीब 24 घंटों के बाद बहाल हो पाई। इसके चलते लोगों और चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ध्वास नाले में एक तेल का टैंकर सड़क से फिसलने के कारण सड़क के किनारे पर लटक गया। इसके चलते लंबाथाच कल्हणी सराची सड़क पर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही 24 घंटे तक बंद रही।

विज्ञापन


बता दें कि जिस जगह पर टैंकर सड़क से फिसला उसकी दूसरी तरफ एक साल से मिट्टी के ढेर लगे हैं। इसको विभाग ने हटाना उचित नहीं समझा। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि लंबाथाच-कल्हणी-सराची सड़क में टैंकर फिसलने के कारण यह मार्ग बंद रहेगा इसलिए लोग बसों का इंतजार न करें। लोगों ने विभाग से मांग की कि सड़क के किनारे जगह-जगह लगाए मिट्टी के ढेरों को तुरंत हटाया जाए।
विज्ञापन


इस बारे में लोक निर्माण विभाग जंजैहली के सहायक अभियंता आरएल ठाकुर ने कहा कि तेल का टैंकर तेल से भरा था और तेल को निकालने के लिए हाइड्रा लाना पड़ा। इसके चलते सड़क खोलने में देरी हुई। एसडीएम विजय वर्धन ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस स्थल का दौरा किया है। टैंकर निकाल लिया है। संबंधित अधिकारियों को मलबा हटाने और साइट को पूरी तरह से साफ करने का निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed