{"_id":"60268798d8d79f726a76312c","slug":"oil-tanker-overturns-people-stole-petrol-instead-of-help-in-hamirpur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल का टैंकर पलटा, मदद के बजाय पेट्रोल चुरा ले गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल का टैंकर पलटा, मदद के बजाय पेट्रोल चुरा ले गए लोग
Fri, 12 Feb 2021 07:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भोटा (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भोटा (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 12 Feb 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के ऊना से हमीरपुर की ओर आ रहा पेट्रोल से भरा टैंकर शुक्रवार को पैरापिट से टकराकर नेशनल हाईवे पर पलट गया। ट्रक चालक ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। यह हादसा भोटा से दो किलोमीटर दूर कुहणी मोड़ पर शाम को करीब साढ़े चार बजे हुआ। टैंकर पलटने से हजारों लीटर पेट्रोल सड़क पर बह गया। उधर, टैंकर पलटने की खबर सुनते ही मौके पर पहुंचे लोग मदद करने के बजाय बोतलों और बाल्टियों में पेट्रोल भरकर ले गए।
विज्ञापन
सड़क से कार, जीप और दोपहिया वाहनों में गुजरने वाले लोग पेट्रोल बोतलों में भरने में जुट गए। किसी ने भी टैंकर चालक का हाल तक नहीं पूछा। पेट्रोल सड़क पर बहने से दोपहिया वाहन स्किड होने शुरू हो गए। सूचना मिलते ही भोटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अजैब सिंह ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन