{"_id":"63e39b2745e26aa4530af3d1","slug":"offices-under-the-closed-circles-and-divisions-of-jal-shakti-department-will-work-in-the-old-system-notificat-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: जल शक्ति विभाग के बंद सर्किलों और मंडलों के अधीन दफ्तर पुरानी व्यवस्था में करेंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: जल शक्ति विभाग के बंद सर्किलों और मंडलों के अधीन दफ्तर पुरानी व्यवस्था में करेंगे कार्य
Thu, 09 Feb 2023 11:30 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:30 AM IST
सार
जल शक्ति विभाग के बंद किए गए नए सर्किलों और मंडलों के अधीन दफ्तर पुरानी व्यवस्था के तहत ही कार्य करेंगे। राज्य जल शक्ति विभाग के सचिव ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य के जल शक्ति विभाग के बंद किए गए नए सर्किलों और मंडलों के अधीन दफ्तर पुरानी व्यवस्था के तहत ही कार्य करेंगे। विभाग के नए दो सर्किल और आठ म़ंडलों को सुक्खू सरकार ने बंद कर दिया है। पूर्व में बंद सर्किलों और मंडलों के अधीन दफ्तरों को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। राज्य जल शक्ति विभाग के सचिव ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
प्रदेश के जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ ने यह अधिसूचना जल शक्ति विभाग के सभी अधीक्षण अभियंताओं और सभी अधिशासी अभियंताओं को भेज दी है। पूर्व भाजपा सरकार ने जल शक्ति विभाग के दो सर्किल थुनाग और भवारना में खोले थे। इनके अलावा आठ मंडल भी खोले गए थे। वर्तमान सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सत्ता संभालने के तुरंत बाद ये सभी सर्किल और मंडलों को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ संजीव कौल ने कहा कि पूर्व में बंद किए गए इन सर्किलों के अधीन मंडलों और मंडलों के अधीन उप मंडलों को पुरानी व्यवस्था के तहत काम करना होगा। अभी तक सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि ये मंडल और उप मंडल किस सर्किल और मंडलों को रिपोर्ट करेंगे। इस कारण यह अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन