फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Officers and employees who have been in office for three years will be removed

हिमाचल में एक पद पर तीन साल से डटे अधिकारी और कर्मचारी हटेंगे

Sat, 12 Oct 2019 10:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Oct 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees who have been in office for three years will be removed
प्रतीकात्मक तस्वीर

सालों से पब्लिक डीलिंग वाली एक ही सीट पर जमे बाबू और अधिकारी जल्द स्थानांतरित होंगे। प्रदेश सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, एमडी, मंडलायुक्तों और उपायुक्तों, रजिस्ट्रारों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


निर्देश में कहा है कि किसी भी पब्लिक डीलिंग वाले पद पर तीन साल से ज्यादा किसी कर्मचारी को तैनात न रखा जाए। जो कर्मचारी ऐसे पदों पर सालों से तैनात हैं, उन्हें बदलने के लिए भी कहा। भ्रष्टाचार की आशंका को शून्य करने के लिए जयराम सरकार का यह बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, सरकार के पास कुछ ऐसे मामले आए हैं, जिनमें एक ही पद पर लंबे समय से तैनात कर्मी भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल पाया गया। ऐसी ही शिकायतों और सूचनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रमुख सचिव सतर्कता संजय कुंडू के आदेश पर विशेष सचिव सतर्कता ने एक पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि जनता से जुड़े कार्यों वाले पदों पर तैनात हर कर्मचारी को एक सीट पर लंबे समय तक तैनात रखने के बजाय समयबद्ध तरीके से दूसरे कार्यों पर स्थानांतरित किया जाए।


इससे भ्रष्टाचार की आशंका भी शून्य होगी। सभी अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। हालांकि यह स्पष्ट किया गया है कि स्टेशन बदलने के बजाय संवेदनशील पद बदलने के लिए ही यह निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed