{"_id":"67a984e15331be191b09bdef","slug":"objectionable-comment-on-dera-baba-rudranand-s-successor-and-deputy-cm-case-registered-in-four-police-station-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: डेरा बाबा रुद्रानंद के उत्तराधिकारी और डिप्टी सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, चार थानों में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: डेरा बाबा रुद्रानंद के उत्तराधिकारी और डिप्टी सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, चार थानों में केस दर्ज
Mon, 10 Feb 2025 10:18 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:18 AM IST
सार
ऊना जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद के उत्तराधिकारी हेमानंद महाराज और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ एक वीडियो फेसबुक पर डाला गया है।
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद के उत्तराधिकारी हेमानंद महाराज और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ एक वीडियो फेसबुक पर डाला गया है। वीडियो डालने और फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने के आरोप में रवि रोनखर के खिलाफ कुछ लोगों ने जिले के चार थानों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं में हरोली थाने में पंजावर निवासी दीपक मनकोटिया, चिंतपूर्णी थाने में तिलक राज शर्मा, ऊना सदर थाने में राजीव कुमार निवासी टक्का और पुलिस थाना अंब में अमलैहड़ के संदीप शर्मा ने शिकायत में आरोप लगाया है कि रवि ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मुकेश अग्निहोत्री की देवभूमि के मठ-मंदिरों में घुसपैठ हो रही है। चालाकी से वह देवभूमि में जिहादी ईको सिस्टम मजबूत कर रहे हैं। ऊना के डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में भी उन्होंने सेंधमारी की। इससे धार्मिक स्थल में श्रद्धा रखने वालों में रोष है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि यह मामला लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। पुलिस के पास चार शिकायतें आई हैं। पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है।
विज्ञापन