फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nurpur and district Shimla police stations will be equipped with modern equipment, Rs 47.79 crore approved

Himachal Police: आधुनिक उपकरण से लैस होंगे नुरपूर और जिला शिमला थाना, 47.79 करोड़ रुपये स्वीकृत

Fri, 08 Dec 2023 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Dec 2023 07:59 PM IST
सार

नुरपूर और जिला थाना शिमला को जल्द ही इंटरसेप्टर वाहन के साथ पुलिस गश्त, बचाव अभियान और आपातकालीन प्रतिक्रिया संचालन के लिए उपकरण उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Nurpur and district Shimla police stations will be equipped with modern equipment, Rs 47.79 crore approved
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नुरपूर और जिला थाना शिमला को जल्द ही इंटरसेप्टर वाहन के साथ पुलिस गश्त, बचाव अभियान और आपातकालीन प्रतिक्रिया संचालन के लिए उपकरण उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसके साथ ही कांगड़ा के पालमुपर-शीला चौक को सेफ कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा। इसके लिए विश्व बैंक ने 47.79 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। पायलट आधार पर चयनित जिलों को वाहनों और उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। पहले चरण के बाद जिला मंडी और कांगड़ा को भी कवर किया जाएगा।

विज्ञापन


डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि प्रदेश पुलिस ने राज्यभर में सड़क हादसों और इनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए व्यापक रणनीति बनाई है। पुलिस अब आधुनिक उपकरणों मसलन इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस), ब्रेथ एनालाइजर, लेजर स्पीड गन, 4जी बॉडी वॉर्न कैमरा आदि का उपयोग कर रही है। हिमाचल के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर विभिन्न स्थानों पर 46 आईटीएमएस स्थापित किए गए हैं। नवनिर्मित किरतपुर-मनाली फोरलेन राजमार्ग पर 10 और राज्य में अन्य जगह 18 नए आईटीएमएस स्थापित किए जा रहे हैं। इनके 31 दिसंबर तक चालू होने की उम्मीद है। इसके चलते अब यातायात नियम तोड़ने वालों के आनलाइन ही चालान हो जाएंगे।
विज्ञापन


सड़क हादसों में आई 13 फीसदी की कमी
पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते वर्ष की तुलना में 1 जनवरी से 1 दिसंबर, 2023 की अवधि के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 13 प्रतिशत की कमी, मृत्यु दर में 19 प्रतिशत की कमी और चोटों में 15 प्रतिशत की कमी आई है। सड़क की लंबाई में 10 प्रतिशत की वृद्धि, सालाना वाहन पंजीकरण में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है। प्रदेश में विभिन्न सड़क मार्गों पर ब्लैक स्पॉट का चयन कर दुरुस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed