फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now you will have to provide mobile number on purchase of cough syrup, Health Department has issued instructio

Himachal: अब फोन नंबर बताने पर ही मिलेगी खांसी की सिरप, स्वास्थ्य विभाग ने दवा विक्रेताओं जारी किए निर्देश

Fri, 30 Aug 2024 11:07 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Aug 2024 11:07 AM IST
सार

सिरप खरीदने वाले का डाटा विक्रेता स्वास्थ्य विभाग को देंगे। इसके बाद महकमे की टीम सिरप खरीदने वाले व्यक्ति को कॉल करेगा। 

विज्ञापन
Now you will have to provide mobile number on purchase of cough syrup, Health Department has issued instructio
खांसी सिरप (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

अगर आप दवा विक्रेता की दुकान में खांसी की सिरप खरीदते हैं तो अब आपको अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने दवा विक्रेताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। सिरप खरीदने वाले का डाटा विक्रेता स्वास्थ्य विभाग को देंगे। इसके बाद महकमे की टीम सिरप खरीदने वाले व्यक्ति को कॉल करेगा।  कॉल कर व्यक्ति से पूछा जाएगा कि खांसी कब से है। इसके साथ दूसरी जानकारी भी ली जाएगी। महकमे की टीम संदेह होने पर व्यक्ति के बलगम की जांच भी करवाएगी।

विज्ञापन


खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों तक दवा विक्रेता सिरप खरीदने वालों से डाटा लेंगे।क्षय रोग उन्मूलन को लेकर विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है। इससे पहले दवा विक्रेता संदिग्ध मरीजों को बलगम जांच के लिए टेस्ट किट उपलब्ध करवाते थे। साथ ही बताते थे कि किस प्रकार से बलगम सैंपल जांच केंद्र तक पहुंचाना है। अब विभाग ने दवा विक्रेताओं के साथ मिलकर एक ओर पहल की शुरुआत की है। इससे टीबी की रोकथाम में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


 

प्रदेश को क्षय रोग मुक्त करने का लक्ष्य
गौरतलब है कि सरकार ने इस वर्ष के अंत तक प्रदेश को क्षय रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्रति के लिए स्वास्थ्य महकमा खंड स्तर तक काम कर रहा है। आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्करों की भी इसमें मदद ली जा रही है। 

टीबी रोकथाम पर जोर
अब टीबी की रोकथाम करने के लिए विभाग प्रत्येक व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाएगा। इसके लिए दवा विक्रेताओं की सहायता भी विभाग ले रहा है। दवा विक्रेता को यदि कफ सिरप लेने वाला व्यक्ति नंबर नहीं देगा तो उसे दवा भी नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन

दवा विक्रेता के पास यदि कोई व्यक्ति खांसी की सिरप की मांग करता है तो उसे मोबाइल नंबर देना होगा। इसके लिए दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए जा चुके हैं। इससे पहले भी दवा विक्रेता क्षय रोग उन्मूलन अभियान में साथ दे रहे हैं। -डॉ. एके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed