फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now you will be able to visit the Shaktipeeths of Kangra even sitting at home, cm Jairam inaugurated the live telecast of Aarti

अब घर बैठे भी कर पाएंगे कांगड़ा की शक्तिपीठों के दर्शन, मुख्यमंत्री जयराम ने किया आरती के सीधे प्रसारण का शुभारंभ

Fri, 05 Nov 2021 09:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Nov 2021 09:31 PM IST
सार

सीएम ने आशा जताई कि आरतियों के प्रतिदिन सीधे प्रसारण से श्रद्धालुओं को घर बैठे माता के दर्शन करने और शीश नवाने की सुविधा मिलेगी। इससे पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया। 

विज्ञापन
Now you will be able to visit the Shaktipeeths of Kangra even sitting at home, cm Jairam inaugurated the live telecast of Aarti
सीएम जयराम व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ज्वालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब आप कांगड़ा की शक्तिपीठों के घर बैठे भी दर्शन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को जिले की तीन शक्तिपीठों श्री ज्वालाजी, श्री बज्रेश्वरी और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से आरती के सीधे प्रसारण का शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर में शीश नवाया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने ज्वालाजी मंदिर न्यास परिसर में स्थापित संत आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के दर्शन भी किए। सीएम ने आशा जताई कि आरतियों के प्रतिदिन सीधे प्रसारण से श्रद्धालुओं को घर बैठे माता के दर्शन करने और शीश नवाने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया। पीएम के श्री केदारनाथ धाम के ऐतिहासिक कार्यक्रम का मंडी वासियों ने भी सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, सांसद किशन कपूर, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चंद धवाला, विधायक अर्जुन ठाकुर और राजेश ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, पुलिस अधीक्षक, निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग पंकज ललित, स्थानीय नेता एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन


आरती के प्रसारण का यह रहेगा समय
श्री ज्वालामुखी मंदिर की आरती प्रतिदिन शीतकाल में सायं 8.30 से 9 बजे, जबकि ग्रीष्मकाल में 9.30 बजे से 10 बजे, बज्रेश्वरी मंदिर की आरती सर्दियों में प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक, ग्रीष्मकाल में प्रात: 5 बजे से 6 बजे तथा शीतकाल और ग्रीष्मकाल में रात्रि 7 से 8 बजे प्रसारित की जाएगी। इसी प्रकार श्री चामुंडा मंदिर से आरती दर्शन का सीधा प्रसारण शीतकाल और ग्रीष्मकाल में प्रतिदिन प्रात: 8 से 8.30 बजे और शीतकाल में सांय 6.30 बजे से 7 बजे और ग्रीष्मकाल में सांय 8 बजे से 8.30 बजे तक होगा। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस सुविधा से ऐसे सभी श्रद्धालु लाभान्वित होंगे, जो मंदिर तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed