फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Indane Gas Booking Number: Now there will be only one phone number for booking Indane gas in the entire himachal

Indane Gas Booking: अब पूरे प्रदेश में इंडेन गैस की बुकिंग के लिए होगा एक ही नंबर

Sat, 31 Oct 2020 03:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Indane Gas Booking Number: Now there will be only one phone number for booking Indane gas in the entire himachal
इंडेन गैस बुकिंग नंबर:

हिमाचल प्रदेश में अब इंडेन गैस उपभोक्ताओं को अपनी गैस का सिलिंडर बुक करवाने के लिए एक ही नंबर जारी होगा। दूसरे राज्यों में जाने पर भी उपभोक्ता आसानी से अपने गैस सिलिंडर को रिफिल करवा सकेंगे। इंडेन गैस यह सुविधा पहली नवंबर से शुरू करेगा। जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए पूरे प्रदेश में अब एक ही इंडेन एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए कॉमन नंबर की शुरू किया है। अब इंडेन गैस उपभोक्ता अपने सिलिंडर को रिफिल करवाने के लिए पूरे प्रदेश में 7718955555 नंबर पर 24 घंटे कभी भी बुकिंग करवा सकते हैं। इंडेन ऑयल ने यह फैसला अपने उपभोक्ताओं को सुविधा मुहैया करवाने के लिए किया है। इस सुविधा से ग्राहक एक टेलीकॉम सर्कल से दूसरे राज्यों में भी जाते हैं तो भी उनका इंडेन रिफिल बुकिंग नंबर एक ही रहेगा। इसके चलते इंडेन गैस उपभोक्ताओं को बार-बार गैस एजेंसियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और वे आसानी से अपने गैस सिलिंडर को रिफिल करवा सकेंगे।

विज्ञापन


 आज रात से बंद होंगे अन्य बुकिंग नंबर
प्रदेश भर में इंडेन गैस एजेंसी के अन्य बुकिंग नंबर 31 अक्तूबर को रात से बंद हो जाएंगे। पहली नवंबर से उपभोक्ताओं को एक ही कॉमन बुकिंग नंबर 7718955555 उपलब्ध रहेगा, जिस पर उपभोक्ता कभी भी कॉल कर अपने लिए गैस सिलिंडर की बुकिंग करवा सकेंगे। पुराने सभी नंबर बंद होने के बाद उपभोक्ता  इंडेन एलपीजी सिलिंडर बुक नहीं करवा सकेंगे। उन्हें  नए कॉमन बुकिंग नंबर पर ही संपर्क करना होगा।
विज्ञापन


इंडियन आयल के सहायक प्रबंधक अमित टंडन ने कहा कि पूरे प्रदेश में पहली नवंबर से एलपीजी रिफिल के लिए एक ही नंबर मान्य होगा। इंडेन गैस बुकिंग के अन्य सभी नंबर 31 अक्तूबर की रात से बंद हो जाएंगे। उपभोक्ता अब एक ही कॉमन बुकिंग नंबर के माध्यम से कभी भी कॉल कर अपने-अपने सिलिंडर बुक करवा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed