{"_id":"6479a94d4de31eae9400ef8e","slug":"now-the-room-rent-tariff-for-all-in-himachal-bhavan-and-sadan-delhi-chandigarh-is-fixed-at-rs-1200-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हिमाचल भवन और सदन दिल्ली-चंडीगढ़ में अब सभी के लिए कमरे का किराया 1200 रुपये तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हिमाचल भवन और सदन दिल्ली-चंडीगढ़ में अब सभी के लिए कमरे का किराया 1200 रुपये तय
Fri, 02 Jun 2023 06:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Jun 2023 06:10 PM IST
सार
हिमाचल भवन व सदन में अब सभी के लिए कमरों का किराया 1200 रुपये तय कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार की तरफ से शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल भवन(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल भवन व सदन दिल्ली के साथ हिमाचल भवन चंडीगढ़ में अब सभी के लिए कमरों का किराया 1200 रुपये तय कर दिया गया है। सरकार ने एक नई व्यवस्था करते हुए शार्ट स्टे (नहाने-कपड़े बदलने) के लिए कमरे की बुकिंग का आधा किराया लेने का फैसला लिया है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। गैर हिमाचली के लिए किराया दो हाजार रुपये रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बुक होने वाले दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन-सदन, पीटरहॉफ और विली पार्क के कमरों का किराया बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी मंत्रियों, हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, सांसदों, विधायकों और विभिन्न निगमों-बोर्डों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को एक कमरा बुक करवाने के लिए 1,200 रुपये देने होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारियों और सेवारत सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कमरे का शुल्क 1200 रुपये कर दिया है। उपरोक्त सभी लोगों के परिजनों को भी 1200 रुपये में कमरा मिलेगा। केंद्र सरकार के कर्मचारियों-अधिकारियों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों व संपादकों और अन्य सभी हिमाचलियों के लिए भी कमरे का शुल्क 1200 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा सुपर डीलक्स कमरों का किराया 2000 और वीआईपी कमरों का किराया 2500 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
जिसके नाम से कमरा बुक होगा, उन्हें ही रहने की होगी मंजूरी
सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिसके नाम से कमरा बुक होगा, उन्हें ही वहां रहने की मंजूरी होगी। किसी और व्यक्ति के नाम से कमरा बुक करवाकर कोई भी अब इन होटलों में नहीं रह सकेगा।
विज्ञापन