फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now the removed CPS will also try for a vacant post of minister, know the whole matter

Himachal News: मंत्री के एक खाली पद के लिए अब हटाए गए सीपीएस भी लगाएंगे जोर, जानें पूरा मामला

Thu, 14 Nov 2024 01:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Nov 2024 01:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में उनके अलावा केवल 11 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री और नौ मंत्री हैं। 

विज्ञापन
Now the removed CPS will also try for a vacant post of minister, know the whole matter
हिमाचल कैबिनेट बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्य संसदीय सचिवों के हटने के बाद सुक्खू मंत्रिमंडल में खाली चल रहे एक पद के लिए मारामारी मच सकती है। सीपीएस से हटते ही विधायक अब मंत्री बनने की दौड़ में खुद को शामिल कर लेंगे। एक मंत्री के खाली पद के लिए कई तलबगार हो गए हैं। मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में उनके अलावा केवल 11 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री और नौ मंत्री हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: हाईकोर्ट के फैसले पर सीपीएस से वापस लीं गाडि़यां; सचिवालय में खाली करवाए दफ्तर, स्टाफ भी बुलाया
विज्ञापन


दरअसल, वैधानिक नियमों के अनुसार इस कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 12 सदस्य ही बनाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने पहले तीन पद खाली रखे थे। राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा को कुछ महीने पहले मंत्री बनाया गया। अब एक पद ही शेष रह गया है। अब इस पर क्षेत्रीय संतुलन भी बनाया जाना आवश्यक माना जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री मंत्री पद के ज्यादा तलबगार होने की स्थिति में किसी को नाराज न करने की वजह से मंत्रिमंडल विस्तार को फिर आगे टालेंगे या नहीं। इस पर भी संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को मिल सकता है मंत्री पद
 कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को मंत्री पद मिल सकता है। मंडी संसदीय क्षेत्र में वर्तमान में एक मंत्री जगत सिंह नेगी हैं और वह किन्नौर से हैं। मंत्री पद के लिए कुल्लू और लाहौल-स्पीति की भी दावेदारी है। मंडी में एक धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बाकी नौ जिले मंडी संसदीय क्षेत्र में आते हैं, लेकिन नौ सीटों में से सभी पर भाजपा के विधायक हैं। धर्मपुर से ही एकमात्र कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर हैं, मगर यह विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में आता है। कुल्लू की दावेदारी भी मजबूत है। कुल्लू के कांग्रेस विधायक और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर सीपीएस रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed