{"_id":"64de18cffd7704a80304fd75","slug":"now-the-counseling-of-deled-will-start-from-august-28-the-board-has-changed-the-schedule-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"DELED Counseling: हिमाचल में अब 28 अगस्त से शुरू होगी डीएलएड की काउंसिलिंग, बोर्ड ने बदला शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DELED Counseling: हिमाचल में अब 28 अगस्त से शुरू होगी डीएलएड की काउंसिलिंग, बोर्ड ने बदला शेड्यूल
Thu, 17 Aug 2023 06:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Aug 2023 06:27 PM IST
सार
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन सीईटी-2023 (डीएलएड) की काउंसिलिंग अब 28 अगस्त से पांच सितंबर तक करवाएगा। प्रदेश में भारी बारिश के कारण सड़कें बंद होने पर शिक्षा बोर्ड ने काउंसलिंग शेड्यूल बदला है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन सीईटी-2023 (डीएलएड) की काउंसिलिंग अब 28 अगस्त से पांच सितंबर तक करवाएगा। प्रदेश में भारी बारिश के कारण सड़कें बंद होने पर शिक्षा बोर्ड ने काउंसलिंग शेड्यूल बदला है। पहले काउंसलिंग 21 अगस्त से शुरू होनी थी। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि भारी वर्षा कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। वहीं, संचार सुविधा भी कई क्षेत्रों में ठप पड़ी है।
विज्ञापन
इन सब परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन सीईटी-2023 (डीएलएड) के काउंसलिंग शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है। पहले काउंसलिंग 21 से 28 अगस्त तक रखी गई थी। अब 28 अगस्त से पांच सितंबर तक प्रात: 10 बजे से बोर्ड मुख्यालय में काउंसलिंग होगी। मेरिट लिस्ट के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों की तिथि बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन