फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now RBI will settle complaints related to bank transactions in Shimla itself.

RBI News: अब आरबीआई शिमला में ही करेगा बैंकों से जुड़े लेनदेन की शिकायतों का निपटारा

Tue, 21 Feb 2023 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Feb 2023 08:34 PM IST
सार

 भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक आरएस अमर और उप महाप्रबंधक पीतांबर अग्रवाल ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। क्षेत्रीय निदेशक ने राज्यपाल को भारतीय रिजर्व बैंक और इसके विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।

विज्ञापन
Now RBI will settle complaints related to bank transactions in Shimla itself.
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिले आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक आरएस अमर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला क्षेत्रीय कार्यालय में शीघ्र ही भारतीय रिजर्व बैंक एंबड्समैन (ओआरबीआईओ) कार्य करना शुरू कर देगा। इससे लोगों की बैंकों के लेन-देन से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने में आसानी होगी। भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक आरएस अमर और उप महाप्रबंधक पीतांबर अग्रवाल ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। क्षेत्रीय निदेशक ने राज्यपाल को भारतीय रिजर्व बैंक और इसके विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान में शिमला क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत विभिन्न प्रकोष्ठों के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन


वर्तमान में हिमाचल प्रदेश की सभी शिकायतों का निपटारा ओआरबीआईओ चंडीगढ़ की ओर से किया जा रहा है। शिमला में ओआरबीआईओ के शुरू होने के बाद अब प्रदेश में संचालित अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, अनुसूचित सहकारी बैंकों, एनबीएफसी आदि आरबीआई विनियमित संस्थाओं से संबंधित सभी शिकायतें का समाधान शिमला क्षेत्रीय कार्यालय में किया जाएगा। राज्यपाल ने प्रदेश में वित्तीय साक्षरता की दिशा में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रयासों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं से राज्य के लोग लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed