फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now Himachal's Renuka thakur will show her magic in ICC Women's T20 World Cup

Women's T20 World Cup: अब महिला टी-20 विश्वकप में कमाल दिखाएंगी हिमाचल की रेणुका ठाकुर

Wed, 28 Aug 2024 11:45 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Aug 2024 11:45 AM IST
सार

बेहतर गेंदबाजी कर भारतीय टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वालीं हिमाचल की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर अब वुमन टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में कमाल दिखाएंगी। 

विज्ञापन
Now Himachal's Renuka thakur will show her magic in ICC Women's T20 World Cup
रेणुका ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महीने पहले हुए एशिया कप के सेमीफाइनल में बेहतर गेंदबाजी कर भारतीय टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वालीं हिमाचल की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर अब वुमन टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में कमाल दिखाएंगी। अक्तूबर में होने वाले विश्वकप के लिए मंगलवार को बीसीसीआई की ओर से 15 सदस्यीय टीम का एलान किया। 15 सदस्यों में रेणुका भी शामिल हैं। ग्रुप ए में शामिल भारतीय टीम न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से मैच खेलेगी। शिमला जिले की रहने वालीं रेणुका ठाकुर को टी-20 विश्वकप में दूसरी बार खेलने का मौका मिला है।

विज्ञापन


एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने टीम में जगह पाई है। एशिया कप में रेणुका ने 5 मैचों में सात विकेट लिए थे। इनमें तीन विकेट उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में चटकाए थे। विश्वकप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 4 अक्तूबर को न्यूजीलैंड से होगा। छह को पाकिस्तान से मुकाबला है। हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि रेणुका ठाकुर को टीम में जगह मिली है। उम्मीद जताई कि रेणुका ठाकुर समेत पूरी टीम एशिया कप की तरह विश्वकप में अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखेगी।

विज्ञापन

ऑलराउंडर तनुजा रिजर्व सूची में
हिमाचल की ऑलराउंडर खिलाड़ी तनुजा कंवर को विश्वकप के लिए चुनी 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिल पाई है। हालांकि, तनुजा को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। किसी खिलाड़ी के चोटिल या फिर लगातार खराब प्रदर्शन होने की स्थिति में ही तनुजा को खेलने का अवसर मिल सकेगा। एशिया कप में भी तनुजा को रिजर्व में रखा गया था। श्रेयंका पाटिल के चोटिल होने पर तनुजा को एशिया कप में यूएई के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था।

हरलीन को नहीं मिली जगह
हिमाचल प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरलीन दयोल को विश्वकप की टीम में भी जगह नहीं मिल पाई है। इससे पहले एशिया कप से भी हरलीन दओल को बाहर रखा गया था। हालांकि, इससे पहले हुए महिला विश्व कप में हरलीन को टीम में रखा गया था, लेकिन टीम में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed