फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now fly from Shimla to Dharamshala for Rs 3,000, Civil Aviation Department provided facilities to tourists

Shimla Dharamshala Flight: शिमला से धर्मशाला के लिए अब 3,000 में भरिये उड़ान, सैलानियों को दी सुविधा

Tue, 05 Sep 2023 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Sep 2023 06:40 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि शिमला-धर्मशाला-शिमला उड़ान की सभी सीटों के किराये पर सब्सिडी राज्य सरकार वहन कर रही है। 

विज्ञापन
Now fly from Shimla to Dharamshala for Rs 3,000, Civil Aviation Department provided facilities to tourists
हवाई सेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैलानियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने शिमला से धर्मशाला के लिए हवाई सेवा उपलब्ध करवाई है। दिल्ली से शिमला और शिमला से धर्मशाला (गगल) के लिए अलायंस एयर की दैनिक उड़ान उपलब्ध है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि शिमला-धर्मशाला-शिमला उड़ान की सभी सीटों के किराये पर सब्सिडी राज्य सरकार वहन कर रही है। इस रूट पर किराया प्रति सीट 3000 रुपये (टैक्स अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


पर्यटकों के लिए उड़ान योजना के तहत पवन हंस हेलिकाप्टर सेवा की उड़ानें चंडीगढ़ से शिमला, शिमला से रामपुर, मंडी, कुल्लू और धर्मशाला के लिए उपलब्ध हैं। पर्यटक कसौली, शिमला, चायल, नारकंडा और किन्नौर जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। कांगड़ा घाटी, धर्मशाला, मैक्लोडगंज, पालमपुर, डलहौजी, खज्जियार और चंबा के लिए भी सड़क मार्ग खुले हैं। अमित कश्यप का कहना है कि भारी बारिश के कारण सड़क मार्ग से यात्रा के लिए कुछ स्थानों पर समस्या है, लेकिन वहां भी सड़क बहाली का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed