फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now fitness certificate is necessary to go on the 15 km journey to Churdhar

Churdhar Yatra: चूड़धार की 15 किलोमीटर की यात्रा पर जाने के लिए अब फिटनेस सर्टिफिकेट जरूरी

Sat, 18 May 2024 06:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2024 06:48 PM IST
सार

नौहराधार के रास्ते चूड़धार जाने के लिए पुलिस चौकी में पंजीकरण भी करवाना होगा।

विज्ञापन
Now fitness certificate is necessary to go on the 15 km journey to Churdhar
चूड़धार। - फोटो : संवाद

विस्तार

 सिरमाैर जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार की यात्रा पर जाने से पहले अब फिटनेस सर्टिफिकेट जरूरी कर दिया गया है। नौहराधार के रास्ते चूड़धार जाने के लिए पुलिस चौकी में पंजीकरण भी करवाना होगा। चूड़धार यात्रा के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने और कई यात्रियों के रास्ता भटकने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसी घटनाओं के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। अधिकतर श्रद्धालु नौहराधार के रास्ते ही चूड़धार की ओर रवाना होते हैं। नौहराधार से चूड़धार तक करीब 15 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई वाला पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। घना जंगल होने के कारण कई यात्री भटक जाते हैं। पुलिस और प्रशासन को रेस्क्यू करने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है।

विज्ञापन

ऐसी घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए अब प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अब नौहराधार के रास्ते से चूड़धार जाने के लिए श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले पुलिस चौकी नौहराधार में पंजीकरण करवाना होगा। यही नहीं पंजीकरण करवाने से पहले स्वास्थ्य की जांच भी करवानी होगी। लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 48 घंटे पहले का फिटनेस प्रमाणपत्र पुलिस को दिखाना होगा। इसके बाद ही चूड़धार की यात्रा पर जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौहराधार के तहसीलदार रविश चंदेल ने यह एडवाइजरी जारी की है। जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि पंजीकरण केवल उनका ही किया जाएगा जिनके पास स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 48 घंटे पहले का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र होगा। तहसीलदार ने चूड़ेश्वर सेवा समिति नौहराधार, ट्रेकिंग संस्थान, स्थानीय ट्रेकर्स और होटल व्यावसायियों से आग्रह किया है कि चूड़धार जाने वाले श्रद्धालुओं पर कड़ी नजर रखें। बिना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और बिना पंजीकरण यात्रियों को चूड़धार जाने की अनुमति प्रदान न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed