{"_id":"63938a082983276a770efb9c","slug":"now-congress-ready-for-mc-election-shimla-news-sml430349450","type":"story","status":"publish","title_hn":"MC Shimla Election: विधानसभा के बाद शिमला नगर निगम चुनाव पर कांग्रेस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MC Shimla Election: विधानसभा के बाद शिमला नगर निगम चुनाव पर कांग्रेस की नजर
Sat, 10 Dec 2022 04:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 04:49 PM IST
सार
शिमला शहर में सुरेश भारद्वाज के विधायक रहते बीते चुनाव में भाजपा ने 18 में से 11 वार्डों में जीत हासिल की थी। कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटें मिली थीं। अबकी बार यहां कांग्रेस के हरीश जनारथा विधायक होंगे।
विज्ञापन
नगर निगम शिमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला में तीनों विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहराने वाली कांग्रेस की नजर अब शिमला नगर निगम चुनाव पर है। प्रदेश के बाद अब कांग्रेस नगर निगम शिमला में भी वापसी करने को बेताब है। चुनावी हवा इस समय कांग्रेस के साथ है, ऐसे में सरकार गठन के तुरंत बाद नगर निगम के चुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पार्टी के पूर्व पार्षदों को नगर निगम चुनाव के लिए भी तैयार होने के लिए कह दिया है। शिमला नगर निगम में इस समय 34 वार्ड हैं। इनमें 18 वार्ड शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र, 12 कसुम्पटी तो 4 शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। यह पहला मौका है जब तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों में एक ही पार्टी के विधायक चुने गए हैं।
विज्ञापन
तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ज्यादातर वार्डों में कांग्रेस को ही बढ़त मिली है। नगर निगम शिमला की परिधि में आने वाले इन तीनों विस क्षेत्रों में इससे पहले कभी भी एक पार्टी के दो से ज्यादा विधायक नहीं चुने गए। साल 2017 और 2012 के चुनावों में कसुम्पटी और शिमला ग्रामीण पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था तो शिमला शहर में भाजपा ने जीत हासिल की थी। शिमला शहर विस क्षेत्र में ही नगर निगम के सबसे ज्यादा 18 वार्ड आते हैं। ऐसे में जीत की चाबी भी इसी क्षेत्र से निकलती है।
विज्ञापन
शिमला शहर में सुरेश भारद्वाज के विधायक रहते बीते चुनाव में भाजपा ने 18 में से 11 वार्डों में जीत हासिल की थी। कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटें मिली थीं। अबकी बार यहां कांग्रेस के हरीश जनारथा विधायक होंगे। ऐसे में कांग्रेस शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी के बाद शिमला शहर से भी ज्यादा सीटें जीतने का जोर लगाएगी। अगले साल की शुरुआत में ही नगर निगम शिमला के चुनाव हो सकते हैं।
यह हैं बीते चुनाव के समीकरण
नगर निगम शिमला के 2017 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 34 में से सिर्फ 14 वार्डों में जीत हासिल की थी। भाजपा ने 17 सीटें जीती थीं। बहुमत के लिए पंथाघाटी वार्ड से जीते आजाद प्रत्याशी राकेश शर्मा का सहारा लिया था। हालांकि, बाद में कांग्रेस के पार्षद बिखर गए। कच्चीघाटी से पार्षद का चुनाव जीते संजय परमार बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। इसी तरह जाखू वार्ड से पार्षद अर्चना धवन और सांगटी से मीरा शर्मा ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था।
कांग्रेस 2017 में कितने वार्डों में जीती
विस क्षेत्र कुल वार्ड जीते वार्ड
शिमला शहर 18 6
कसुम्पटी 12 6
शिमला ग्रामीण 4 2