फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now BRO will build 42 km long Kadcham-Chitkul road

Himachal: अब बीआरओ बनाएगा 42 किलोमीटर लंबी कड़छम-छितकुल सड़क

Wed, 09 Oct 2024 09:37 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Oct 2024 09:37 AM IST
सार

सड़क को चौड़ा करने और इसकी मरम्मत के लिए केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय सड़क निधि से 17 करोड़ रुपये भी जारी हो चुके हैं।

विज्ञापन
Now BRO will build 42 km long Kadcham-Chitkul road
कड़छम-छितकुल सड़क - फोटो : संवाद

विस्तार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कड़छम-छितकुल सड़क अब सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) बनाएगा।  42 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पास था। सड़क को चौड़ा करने और इसकी मरम्मत के लिए केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय सड़क निधि से 17 करोड़ रुपये भी जारी हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग ने इसका टेंडर जारी कर दिया था। अब केंद्र ने इस सड़क का काम बीआरओ को सौंप दिया है। राज्य सरकार को भी इसकी सूचना दे दी गई है। इसलिए अब हिमाचल सरकार की ओर से टेंडर रद्द किया जा रहा है।

विज्ञापन


छितकुल में आईटीबीपी की पोस्ट भी है। इसलिए सीमा सड़क संगठन इस सड़क को महत्वपूर्ण मान रही है। छितकुल से करीब 60 किलोमीटर आगे हिमाचल की सीमा चीन के साथ लगती है। सीमा पर तैनात आईटीबीपी को असलहा और राशन इसी सड़क से होकर जाता है। बताया जा रहा है कि इस सड़क में कई जगह तीखे मोड़ है। सड़क जगह-जगह संकरी भी है। कई बार इसमें वाहन फंस जाते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए इस सड़क को आठ मीटर चौड़ा किया जाना है।  मुख्य जिला सड़क के तहत इसको चौड़ा करने का काम पहले पीडब्ल्यूडी को दिया गया था, लेकिन अब केंद्र ने निर्माण कार्य बीआरओ को साैंपने का फैसला लिया है। - जगत सिंह नेगी जनजातीय विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed