{"_id":"5d9cba788ebc3e93ac721767","slug":"now-30-shops-of-cheap-medicines-will-also-be-opened-in-community-health-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी खुलेंगी सस्ती दवाओं की 30 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी खुलेंगी सस्ती दवाओं की 30 दुकानें
Wed, 09 Oct 2019 12:12 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी अब सस्ती दवाओं की दुकानें खोली जाएंगी। सरकार 30 नई सिविल सप्लाई दवा की दुकानें खोलने की तैयारी कर रही है। हर जिले में दो से तीन दुकानें खोली जाएंगी ताकि ग्रामीणों को सस्ता इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विधायकों, जिला परिषद, बीडीसी और पंचायत प्रधानों ने सरकार को दुकानें खोलने के लिए आवेदन भेजे हैं। खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि बाजार मूल्य की अपेक्षा सिविल सप्लाई की दुकानों में दवा खरीदने पर छूट मिलेगी। हिमाचल के अधिकांश अस्पतालों में दुकानें खोली गई हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में और दुकानें खोलने की योजना पर काम चल रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के अस्पतालों में और जेनेरिक केंद्र खोलने पर भी सरकार विचार कर रही है। हर जिले में जिन अस्पतालों में मरीजों की ओपीडी अधिक रहती है, वहां सस्ती दवाओं की दुकानें खोलने को सरकार प्राथमिकता देगी।
विज्ञापन