फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Novavax: Country's first protein-rich vaccine for children will soon come in the market, will be tested in CDL

नोवोवैक्स: जल्द आएगी बाजार में बच्चों के लिए देश की पहली प्रोटीन युक्त वैक्सीन, सीडीएल में होगा परीक्षण

Sat, 26 Mar 2022 12:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Mar 2022 12:00 PM IST
सार

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने नोवावैक्स को आपात मंजूरी दी है। अब कंपनी की ओर से ग्रीन टिक के लिए बैच सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली को भेजा जाएगा। यहां परीक्षण के बाद कंपनी वैक्सीन को बाजार में उतारेगी। 

विज्ञापन
Novavax: Country's first protein-rich vaccine for children will soon come in the market, will be tested in CDL
नोवावैक्स वैक्सीन(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवाओं को कोरोना वायरस से बचाव के लिए भारत में पहली फुली प्रोटीन वैक्सीन को आपात मंजूरी मिल गई है। 12 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को लगने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की नोवावैक्स वैक्सीन भी सुरक्षा कवच के रूप में जुड़ जाएगी। हाल ही में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने नोवावैक्स को आपात मंजूरी दी है। अब कंपनी की ओर से ग्रीन टिक के लिए बैच सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली को भेजा जाएगा। यहां परीक्षण के बाद कंपनी वैक्सीन को बाजार में उतारेगी।

विज्ञापन


इसके लिए कंपनी की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारत में कोरोना वायरस से बच्चों के बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से चला हुआ है। वैक्सीन का उत्पादन करने वाली कंपनियां भी लगातार बैच जांच के लिए सीडीएल कसौली भेज रही हैं। अब तक सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी (सीडीएल) ने विभिन्न वैक्सीन के 2,07,05,927 बैच को ग्रीन टिक देकर कंपनियों को भेजा जा चुका है और कंपनियों की ओर से मान्यता प्राप्त बैच को बाजार में उतार दिया है। इसी बीच 12 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए आपात स्थिति में नोवावैक्स भी लग पाएगी। यह वैक्सीन कोविशील्ड की तरह प्रोटीन युक्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed